1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. Chhath Mahaparv 2026 : आज नहाय-खाय के साथ पर्व का शुभारंभ , जीवन चक्र संतुलन और नवीनीकरण का प्रतीक

Chhath Mahaparv 2026 : आज नहाय-खाय के साथ पर्व का शुभारंभ , जीवन चक्र संतुलन और नवीनीकरण का प्रतीक

हर साल कार्तिक मास में जब छठ महापर्व आता है, तो लाखों लोग नदियों और तालाबों के किनारे इकट्ठा होते हैं। आस्था के इस महापर्व पर शुद्धता और पवित्रता के साथ भगवान सूर्य नारायण की पूजा का विधान है। सूर्य देव को जीवन, ऊर्जा और आरोग्य का स्रोत माना गया है। छठ पूजा की सामग्री में फल, फूल, अनाज, सहित तमाम चीजों के साथ ही बांस के दउरा और सूप का भी इस्तेमाल किया जाता है। छठ का यह लोक अनुष्ठान सौर मंडल में पृथ्वी की प्रकृति साधना का तप माना जाता है।

By अनूप कुमार 
Updated Date

Chhath Mahaparv 2026 :  हर साल कार्तिक मास में जब छठ महापर्व आता है, तो लाखों लोग नदियों और तालाबों के किनारे इकट्ठा होते हैं। आस्था के इस महापर्व पर शुद्धता और पवित्रता के साथ भगवान सूर्य नारायण की पूजा का विधान है। सूर्य देव को जीवन, ऊर्जा और आरोग्य का स्रोत माना गया है। छठ पूजा की सामग्री में फल, फूल, अनाज, सहित तमाम चीजों के साथ ही बांस के दउरा और सूप का भी इस्तेमाल किया जाता है। छठ का यह लोक अनुष्ठान सौर मंडल में पृथ्वी की प्रकृति साधना का तप माना जाता है।

पढ़ें :- Chhath Mahaparv 2026 : डूबते हुए सूर्य की पूजा करना हमारी संस्कृति है,महापर्व छठ परिवार -कुटुम्ब और भक्ति की अदभुद परंपरा

नहाय-खाय
छठ महापर्व की शुरुआत ‘नहाय-खाय’ से होती है। इस दिन व्रती पवित्र स्नान के बाद शुद्ध और सात्विक भोजन ग्रहण कर चार दिवसीय लोकआस्था के इस महापर्व का शुभारंभ करते हैं। नहाय-खाय के दिन श्रद्धालु स्नान करने के बाद स्वच्छता के साथ प्रसाद तैयार करते हैं। परंपरा के अनुसार, इस दिन कद्दू-भात बनाया जाता है। इसी के साथ चार दिवसीय छठ पर्व की शुरुआत होती है। पर्व के दूसरे दिन खरना मनाया जाएगा। इस दिन श्रद्धालु पूरे दिन उपवास रखेंगे और शाम को पूजा-अर्चना के बाद प्रसाद ग्रहण कर व्रत खोलेंगे। इसके बाद निर्जला व्रत शुरू होगा।

14 नवंबर को खरना होगा। इस दिन व्रती पूरे दिन उपवास रखेंगी और शाम को स्नान के बाद गुड़ की खीर, रोटी आदि का प्रसाद तैयार कर भगवान को भोग लगाएंगी। इसके बाद प्रसाद ग्रहण कर निर्जला व्रत का संकल्प लेंगी।

सूर्य उपासना: इसमें जीवन के मुख्य आधार पुरुष शब्द सूर्य और उनकी बहन स्त्री शब्द छठी मैया की पूजा की जाती है। इसमें उगते और डूबते दोनों समय सूर्य को अर्घ्य दिया जाता है, जो जीवन के चक्र, संतुलन और नवीनीकरण का प्रतीक है।

नदी और जल का महत्व: यह पर्व नदी के घाटों, तालाबों और प्राकृतिक जलस्त्रों पर मनाया जाता है, जो हमें याद दिलाता है कि जल ही जीवन है।

सामाजिक समानता: इस पावन पर्व पर अमीर-गरीब और जाति-ऊंच-नीच का सारा भेद मिट जाता है; हर कोई एक ही घाट पर खड़े होकर प्रकृति के सामने नतमस्तक होता है।

चार दिवसीय अनुष्ठान: यह पर्व चार दिनों तक चलता है—नहाय-खाय, खर्ना, संध्या अर्घ्य और उषा अर्घ्य।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...