1. हिन्दी समाचार
  2. बॉलीवुड
  3. CISF जवान ने बीजेपी सांसद कंगना रनौत को मारा थप्पड़, चंडीगढ़ से जा रही थीं दिल्ली

CISF जवान ने बीजेपी सांसद कंगना रनौत को मारा थप्पड़, चंडीगढ़ से जा रही थीं दिल्ली

लीवुड एक्ट्रेस और बीजेपी की नवनिर्वाचित सांसद कंगना रनौत (Kangana Ranaut) को लेकर बड़ी खबर सामने आ रह है। चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर दोपहर एक सीआईएसएफ की महिला जवान कुलविंदर कौर पर कंगना को थप्पड़ मारने का आरोप लगा है।

By आराधना शर्मा 
Updated Date

Kangana Ranaut Slapped By CISF Guard: बॉलीवुड एक्ट्रेस और बीजेपी की नवनिर्वाचित सांसद कंगना रनौत (Kangana Ranaut) को लेकर बड़ी खबर सामने आ रह है। चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर दोपहर एक सीआईएसएफ की महिला जवान कुलविंदर कौर पर कंगना को थप्पड़ मारने का आरोप लगा है। ये घटना उस दौरान हुई जब वह चंडीगढ़ से दिल्ली वापस जा रही थीं। बताया जा रहा है कि किसानों पर कंगना के दिए बयान को लेकर महिला सिपाही नाराज थी।

पढ़ें :- UP AQI Report : यूपी में दिवाली की आतिशबाजी के बाद 10 शहरों की हवा हुई जहरीली, लखनऊ-प्रयागराज-गोरखपुर में AQI 500 के पार

मंडी से लोकसभा चुनाव जीतने के बाद कंगना रनौत आज दिल्ली के लिए रवाना हुईं। इसी दौरान चंडीगढ़ एयरपोर्ट (Chandigarh Airport) पर उनके साथ बदसलूकी गयी है। बता दें कि, लोकसभा चुनाव में हिमाचल प्रदेश की मंडी सीट पर भाजपा प्रत्याशी बॉलीवुड क्वीन कंगना के सिर जीत का ताज सजा है। कंगना ने मंडी की बाजी मार ली, वहीं कांग्रेस प्रत्याशी विक्रमादित्य सिंह को हार का सामना करना पड़ा है। संसदीय क्षेत्र मंडी के चुनावी रण में 10 प्रत्याशी उतरे थे। मंडी सीट पर देशभर की नजरें लगी हुई थीं। मुख्य मुकाबला कंगना और विक्रमादित्य सिंह के बीच ही रहा। कंगना ने कुल 5,37,022 वोट हासिल किए।

 

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...