CJP Protest 2 : दिल्ली में सीजेपी के जंतर मंतर पर प्रस्तावित विरोध प्रदर्शन में भारी-भीड़ इकट्ठा न हो इसके लिए यूपी समेत कई राज्यों में पुलिस-प्रशासन सख्ती बरत रहा है। इस बीच, यूपी से दिल्ली जाने वाली शिवगंगा एक्सप्रेस, वाराणसी दिल्ली स्पेशल ट्रेन, हमसफर एक्सप्रेस और राजधानी समेत करीब 70 से ज्यादा ट्रेनें कैंसिल कर दी गई हैं। वहीं, दिल्ली से सटे प्रदेश के जिलों में पुलिस वाहनों की चेकिंग कर रही है और लोगों को नजरबंद किया जा रहा है।

पूर्वोत्तर रेलवे की ओर से जारी सूचना के अनुसार, 9 अक्टूबर 2026 को गाड़ी संख्या 12559 बनारस नई दिल्ली शिवगंगा एक्सप्रेस और गाड़ी संख्या 12581 बनारस नई दिल्ली सुपरफास्ट एक्सप्रेस को कैंसिल किया गया है। वाराणसी से नई दिल्ली के लिए जाने वाली ये ट्रेनें प्रमुख मानी जाती हैं। जिनमें रोजाना हजारों लोग यात्रा करते हैं। इनके कैंसिल होने से यात्रियों की भारी समस्या का सामना करना पड़ सकता है। इस बीच, दिल्ली से सटे गाज़ियाबाद के लोनी के अंकुर विहार इलाके में दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर यूपी बॉर्डर पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है और दिल्ली में प्रवेश की अनुमति देने से पहले वाहनों और यात्रियों की आईडी की जांच की जा रही है। वहीं, आगरा में 180 लोगों को पुलिस ने नजरबंद किया है।