पटना। रामनगरी अयोध्या में धार्मिक न्यास बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष और पटना महावीर मंदिर न्यास के सचिव आचार्य किशोर कुणाल (Acharya Kishore Kunal, Secretary of Patna Mahavir Mandir Trust) का रविवार की सुबह निधन हो गया। हार्ट अटैक (Heart Attack) आने के बाद उन्हें फौरन महावीर वात्सल्य अस्पताल (Mahavir Vatsalya Hospital) में भर्ती करवाया गया। यहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
पढ़ें :- UPPSC APS 2023 : यूपीपीएससी ने अपर निजी सचिव की भर्ती रद्द की, 331 पदों के लिए एक भी अभ्यर्थी नहीं मिला योग्य
बताया जा रहा है कि पूर्व आईपीएस अधिकारी किशोर कुणाल (Former IPS officer Kishore Kunal) को कार्डियक अरेस्ट (Cardiac Arrest) आया है। अस्पताल जाने से पहले उन्होंने दम तोड़ दिया। 74 वर्ष की उम्र में उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके निधन से शोक की लहर दौड़ पड़ी है।
राम मंदिर के लिए 10 करोड़ का दान भी किया
अस्पताल परिसर में आचार्य किशोर कुणाल (Acharya Kishore Kunal) के बेटे शायन कुणाल, बहू व सांसद शांभवी और समधी व मंत्री अशोक चौधरी फफक पड़े। बेटे और बहू का रो-रोकर बुरा हाल है। किशोर कुणाल (Kishore Kunal) ने राम मंदिर (Ram Temple) निर्माण के लिए 10 करोड़ का दान भी किया है।
राम मंदिर (Ram Temple) से सटे अमावा मंदिर का संचालन भी महावीर ट्रस्ट की ओर से ही किया जाता है। यहां 2019 से ही राम रसोई का संचालन भी किशोर कुणाल (Kishore Kunal) की ओर से किया जा रहा है। रोजाना 5000 श्रद्धालु नि:शुल्क भोजन ग्रहण करते हैं। राम मंदिर (Ram Temple) के मुकदमे में भी किशोर कुणाल (Kishore Kunal) ने कई साक्ष्य प्रस्तुत किए थे।
पढ़ें :- ममता बनर्जी का शुभेंदु सरकार के खिलाफ हल्लाबोल, बोलीं- भाजपा ने 177 सीटों पर की धांधली, कार्यकर्ताओं को रोक रही पुलिस
सीएम योगी ने व्यक्त किया दुःख
महावीर मंदिर न्यास के सचिव आचार्य किशोर कुणाल जी का निधन अत्यंत दुःखद और सामाजिक व धार्मिक क्षेत्र की अपूरणीय क्षति है।
उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि!
प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्री चरणों में स्थान तथा शोकाकुल परिजनों एवं शुभचिन्तकों को यह अथाह…
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) December 29, 2024
पढ़ें :- CBSE चेयरमैन राहुल सिंह और सचिव का तबादला, OSM खरीद प्रक्रिया की होगी जांच
श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के संस्थापक सदस्य, महावीर मंदिर न्यास के सचिव आचार्य किशोर कुणाल (Acharya Kishore Kunal, founder member of Shri Ram Janmabhoomi Tirtha Kshetra Trust, Secretary of Mahavir Mandir Trust) के निधन पर सीएम योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) ने दुःख व्यक्त किया। उन्होंने एक्स पर लिखा कि उनका निधन सामाजिक व धार्मिक क्षेत्र की अपूरणीय क्षति है। प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि शोकाकुल परिजनों एवं शुभचिन्तकों को यह अथाह दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें।