HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. वृंदावन पहुंचे सीएम योगी ने किया बांकेबिहारी के दर्शन, कहा-यमुना में प्रदूषण पर सरकार गंभीर

वृंदावन पहुंचे सीएम योगी ने किया बांकेबिहारी के दर्शन, कहा-यमुना में प्रदूषण पर सरकार गंभीर

By शिव मौर्या 
Updated Date

वृंदावन। उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ रविवार को वृंदावन पहुंचे। यहां पहुंचने के बाद उन्होंने बांकेबिहारी के दर्शन किए और पूजा-अर्चना कर ठाकुरजी का आशीर्वाद लिया। इसके साथ ही सीएम ने संतों, धर्माचार्य और भगवताचार्यों से मुलाकात की। इस दौरान सीएम ने कहा कि, सरकार यमुना में प्रदूषण को लेकर गंभीर है। इसके साथ ही 2022 में शुद्ध यमुना जल प्रवाह का भरोसा दिलाया।

पढ़ें :- बैठक में बवाल:जिला पंचायत की मीटिंग में आपस में भिड़े भाजपा विधायक,जमकर हुई नोकझोंक,देखिए Video

बता दें कि, सीएम योगी दोपहर करीब साढ़े 12 बजे परिक्रमा मार्ग स्थित कृष्ण कृपा धाम में स्वामी ज्ञानानंद के आश्रम पहुंचे। स्वामी ज्ञानानंद के नेतृत्व में ब्रज के संतों, धर्माचार्य एवं भगवताचार्यों के साथ मुलाकात कर मुख्यमंत्री ने यमुना के शुद्धिकरण पर गहन मंथन किया।

मलूक पीठाधीश्वर राजेंद्र दास देवाचार्य, गोकुल के पंकज बाबा, भागवताचार्य संजीव कृष्ण ठाकुर ने मुख्यमंत्री को ब्रज में यमुना की स्थिति से अवगत कराया। स्वामी ज्ञानानंद ने कहा कि यमुना शुद्धिकरण की वर्षों पुरानी मांग को अब पूरा करने का समय आ गया है। यमुना में आज भी गंदे नाले गिर रहे हैं। वहीं, इस दौरान सीएम ने संतों को यमुना प्रदूषण मुक्ति की दिशा में किए जा रहे कार्यों की जानकारी दी है। साथ ही कहा कि यमुना जल्द ही प्रदूषण मुफ्त होगी। केन्द्र सरकार भी इस पर गंभीर है।

पढ़ें :- महराजगंज में बाढ की जमीनी हकीकत जानने निकले डीएम व एसपी
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...