1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. सीएम योगी ने मुसलमानों को ताजिया का साइज छोटा करने का दिया सुझाव, बोले-वरना मर जाओगे…

सीएम योगी ने मुसलमानों को ताजिया का साइज छोटा करने का दिया सुझाव, बोले-वरना मर जाओगे…

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Chief Minister Yogi Adityanath) ने एक बार फिर विस्फोटक बयान दिया है। उन्होंने मुस्लिम समुदाय को ताजिये का साइज छाटा करने को लेकर सुझाव दिया है। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए ताजिये का साइज छोटा किया जाना चाहिए, नहीं तो जान-माल का नुकसान हो जाएगा। वहीं, सीएम ने सड़क पर नमाज पढ़ने को लेकर भी तल्ख बयान दिया।

By santosh singh 
Updated Date

लखनऊ। यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Chief Minister Yogi Adityanath) ने एक बार फिर विस्फोटक बयान दिया है। उन्होंने मुस्लिम समुदाय को ताजिये का साइज छाटा करने को लेकर सुझाव दिया है। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए ताजिये का साइज छोटा किया जाना चाहिए, नहीं तो जान-माल का नुकसान हो जाएगा। वहीं, सीएम ने सड़क पर नमाज पढ़ने को लेकर भी तल्ख बयान दिया। सीएम योगी (CM Yogi) ने सड़क पर नमाज अदा करने पर रोक लगाने के अपने फैसले को सही ठहराया और कहा कि सड़कें लोगों के चलने के लिए होती हैं, न कि धार्मिक आयोजनों के लिए। खबर में आगे जानिए सीएम योगी ने और क्या-क्या कहा?

पढ़ें :- UP के दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत! दशकों की सेवा के बाद नियमितीकरण का आदेश, बकाया वेतन और पेंशन लाभ भी मिलेंगे

ताजिया का साइज छोटा करो वरना…

न्यूज एजेंसी पीटाआई को को दिए इंटरव्यू में ताजिये को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि ताजिया का साइज छोटा करो वरना हाइटेंशन लाइन की चपेट में आओगे तो मर जाओगे। उन्होंने कहा कि हमने कांवड़ यात्रियों को भी कहा है कि डीजे का साइज छोटा करो जो नहीं करता है उसका खिलफ सख्ती की जाती है।

अनुशासन हिन्दुओं से सीखना चाहिए

सीएम योगी ने महाकुंभ के अनुशासन का उदाहरण देते हुए कहा कि ‘जो लोग बोल रहें हैं ना उन्हें हिन्दुओं से सीखना चाहिए। 66 करोड़ श्रद्धालुओं के प्रयागराज आने के बावजूद कहीं भी लूटपाट, आगजनी, छेड़छाड़, तोड़फोड़, या अपहरण जैसी घटनाएं नहीं हुईं। यह धार्मिक अनुशासन का सबसे बेहतरीन उदाहरण था, जिसे सभी को अपनाना चाहिए। यह अनुशासन ही है, यही धार्मिक अनुशासन है। सीएम ने कहा कि ‘सुविधा चाहिए तो अनुशासन का पालन करना सीखिए. बिना अनुशासन के किसी भी आयोजन का उद्देश्य पूरा नहीं हो सकता।

पढ़ें :- Deepotsav 2026 : सरयू के कनक कछार’ पर उतरा त्रेता का उल्लास, मुख्यमंत्री योगी  के नेतृत्व में  10वीं बार रामनगरी में जले आस्था और आत्मीयता के दीप

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...