1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. CM योगी का आगरा दौरा रद्द, भाजपा की चिंतन बैठक खत्म होते ही दिल्ली होंगे रवाना

CM योगी का आगरा दौरा रद्द, भाजपा की चिंतन बैठक खत्म होते ही दिल्ली होंगे रवाना

मथुरा : आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों को धार देने के लिए आज भाजपा की दो दिवसीय योजना बैठक के दूसरे और अंतिम दिन है। बैठक शुरू होने से पहले गोपाष्टमी के अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मथुरा स्थित पंडित दीन दयाल उपाध्याय पशु चिकित्सा विज्ञान विश्वविद्यालय पहुंचे। जहां सीएम का गायों के प्रति लगाव देखने को मिला। उन्होंने विश्वविद्यालय की गौशाला में गायों को गुड़ और चारा खिलाया।

By Abhimanyu 
Updated Date

CM Yogi’s Agra visit Cancelled: आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों को धार देने के लिए आज भाजपा की दो दिवसीय योजना बैठक के दूसरे और अंतिम दिन है। इस बैठक के बाद सीएम योगी आदित्यनाथ आगरा जाने की बजाय दिल्ली के लिए रवाना होंगे। आगरा में सीएम योगी दिवंगत विधायक छोटेलाल वर्मा के परिवार से मिलने वाले थे। लेकिन, अब उनके कार्यक्रम में बदलाव किया गया है।

पढ़ें :- CM योगी ने विधि-विधान से की गोवर्धन पूजा, गायों को खिलाया गुड़-रोटी

सीएम योगी के नए कार्यक्रम के अनुसार, वह मथुरा के बरसाना से दिल्ली के लिए रवाना होंगे। सीएम दोपहर 3.25 पर बरसाना हेलीपैड से प्रस्थान करेंगे। शाम 5 बजे वह दिल्ली स्थित यूपी सदन पहुंचेंगे। माना जा रहा है कि दिल्ली में सीएम योगी की भाजपा शीर्ष नेतृत्व के नेताओं से मुलाकात हो सकती है। पहले तय कार्यक्रम के अनुसार, सीएम मंगलवार को मथुरा से वापसी के दौरान आगरा के खेरिया एयरपोर्ट पर रुकने वाले थे। आगरा में उन्हें दिवंगत विधायक छोटेलाल वर्मा के विभव नगर स्थित आवास पर जाना था। जिसके लिए 20 मिनट का कार्यक्रम तय था। लेकिन, अब इस कार्यक्रम में बदलाव किया गया है।

बैठक शुरू होने से पहले सीएम योगी ने की गौसेवा

बैठक शुरू होने से पहले गोपाष्टमी के अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मथुरा स्थित पंडित दीन दयाल उपाध्याय पशु चिकित्सा विज्ञान विश्वविद्यालय पहुंचे। जहां सीएम का गायों के प्रति लगाव देखने को मिला। उन्होंने विश्वविद्यालय की गौशाला में गायों को गुड़ और चारा खिलाया। ‘गोपाष्टमी’ के अवसर पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने एक्स पोस्ट के माध्यम से प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने लिखा, “श्री सुरभ्यै नमः ‘गोमाता’ की आराधना के पावन पर्व ‘गोपाष्टमी’ की प्रदेश वासियों को हार्दिक बधाई। पाप, ताप और संताप को हरने वाली, सनातन संस्कृति की संवाहिका गोमाता हमारी आस्था, श्रद्धा और भारतीय जीवन-परंपरा का अभिन्न अंग हैं। गोमाता का संरक्षण और संवर्धन डबल इंजन सरकार की प्राथमिकता है।”

पढ़ें :- धीरेंद्र शास्त्री की भगवान श्रीकृष्ण पर विवादित टिप्पणी का मामला कोर्ट पहुंचा, मानहानि का वाद दायर
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...