नई दिल्ली। कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दीपके ने दिल्ली में पार्टी की वॉलंटियर्स मीट को लेकर बीजेपी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। दीपके का दावा है कि उनकी पार्टी की बैठक रोकने के लिए हॉल मालिकों पर दबाव बनाया गया। उन्होंने कहा कि काफी तलाश के बाद एक हॉल बुक किया गया था, लेकिन बैठक से पहले ही उसके मालिकों को धमकी दिए जाने की बात सामने आई।
पढ़ें :- जमुई की घटना पर तेजस्वी यादव ने सरकार को घेरा, कहा-बिहार को बीजेपी और एनडीए ने किया शर्मसार
दीपके ने बताया कि दिल्ली में मंगलवार को CJP की वॉलंटियर्स मीट प्रस्तावित थी। इसके लिए पार्टी काफी समय से हॉल तलाश रही थी, लेकिन उनका दावा है कि कई जगहों पर उन्हें किराए पर हॉल देने से इनकार कर दिया गया। दीपके के मुताबिक, हर जगह उन्हें यही बताया गया कि ‘ऊपर से दबाव’ है।
उन्होंने कहा कि काफी कोशिशों के बाद आखिरकार एक हॉल बुक किया गया और पार्टी के पास इसकी रसीद भी है। हालांकि, दीपके का आरोप है कि मंगलवार सुबह हॉल मालिकों को धमकी दी गई कि अगर वहां CJP की बैठक होने दी गई तो उन्हें गंभीर अंजाम भुगतना पड़ेगा।
इस पूरे मामले को लेकर दीपके ने बीजेपी पर सीधे निशाना साधा। उन्होंने कहा कि ऐसी कोशिशों से यह संकेत मिलता है कि बीजेपी युवाओं से डर रही है। दीपके ने कहा कि अगर बीजेपी को लगता है कि इस तरह की छोटी-मोटी कोशिशों से CJP डर जाएगी, तो यह उसकी गलतफहमी है।
इसी दौरान अभिजीत दीपके ने सोशल मीडिया पर मिल रहे सवालों का भी जिक्र किया। उन्होंने बताया कि इंस्टाग्राम पर लोग लगातार पूछ रहे हैं कि जंतर-मंतर सीजन-2 कब शुरू होगा। दीपके ने कहा कि इसका सीजन-2 बहुत जल्द शुरू होने वाला है।
पढ़ें :- अखिलेश यादव ने फूंका चुनावी बिगुल, कहा- सरकार बनी तो आधी आबादी को 2 लाख रुपये लोन, हर विधानसभा में 27 हजार वोट बढ़ाने का दिया लक्ष्य
हालांकि, हॉल की बुकिंग रद्द कराने के लिए दबाव बनाए जाने और धमकी देने के इन आरोपों पर बीजेपी की ओर से फिलहाल कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।
#WATCH | Delhi | Cockroach Janta Party (CJP) Founder Abhijeet Dipke says, "Many people were commenting on Instagram when Season 2 of 'Jantar-Mantar' will begin. I want to tell them that Season 2 of 'Jantar-Mantar' is going to start very soon." pic.twitter.com/v5dkaQcPtv
— ANI (@ANI) August 12, 2026