नई दिल्ली। बीते कुछ दिनों से तनाव की वजह से सुसाइड (Suicide) करने के कई मामले में तेजी से सामने आ रहे है। बेंगलौर में अतुल सुभाष की आत्महत्या का मामला अभी शांत नहीं हुआ है। इसी बीच केरल पुलिस (Kerala Police) के कमांडो की आत्महत्या (Commando Commits Suicide) करने की घटना सामने आई है।
पढ़ें :- Sweet Poison : चीनी है एक 'मीठा जहर', जानिए क्यों दो साल तक के बच्चों को इसे भूलकर भी न दें?
केरल पुलिस (Kerala Police) के विशेष अभियान समूह (Special Operations Group) से जुड़े एक कमांडो ने सोमवार को गोली मारकर सुसाइड कर लिया है। बताया जा रहा है कि 35 वर्षीय विनीत को अपनी गर्भवती पत्नी के पास रहने के लिए छुट्टी मांग रहा था। छुट्टी नहीं मिलने की वजह से वह काम का दबाव नहीं झेल पाया। रविवार रात को मलप्पुरम जिले (Malappuram District) के अरेकोड में पुलिस कैंप में अपनी सर्विस राइफल से खुद को गोली मार ली।
करीब 90 पुलिसकर्मी कर चुके है आत्महत्या
कमांडो विनीत (Commando Vineet) की मौत के साथ ही केरल पुलिस (Kerala Police) के उन कर्मियों की बढ़ती सूची में एक और नाम शामिल हो गया है, जिन्होंने अत्यधिक काम के दबाव की वजह से आत्महत्या की है। एक अनौपचारिक अनुमान के अनुसार, करीब 90 पुलिसकर्मी आत्महत्या कर चुके हैं।
45 दिनों से लगातार कर रहा था काम
पढ़ें :- विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस: सीएम योगी बोले-1947 का बंटवारा कांग्रेस की कायरता का था प्रमाण
विनीत माओवादियों के खिलाफ अभियान चलाने वाले विशेष अभियान समूह से जुड़े कमांडो थे। वायनाड के रहने वाले विनीत बीते डेढ़ महीने यानी 45 दिनों से लगातार काम कर रहे थे। बताया जा रहा है कि वह घर जाने के लिए छुट्टी मांग रहा था। इसके बावजूद उच्च अधिकारियों ने उन्हें छुट्टी नहीं दी।
सर्विस राइफल से किया सुसाइड
बताया जा रहा है कि विनीत छुट्टी नहीं मिलने और काम के दबाव में आ गए थे। कमांडो यह बर्दाश्त नहीं कर पाया। उसने पुलिस कैंप में अपनी सर्विस राइफल (Service Rifle) से सुसाइड कर लिया। घटना के तुरंत बाद उसे नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उनको बचा नहीं जा सका।