HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. कांग्रेस ने नॉर्थ-ईस्ट को ATM माना हुआ था, सरकार का पैसा जनता तक नहीं पहुंचता था, नागालैंड में पीएम मोदी ने साधा निशाना

कांग्रेस ने नॉर्थ-ईस्ट को ATM माना हुआ था, सरकार का पैसा जनता तक नहीं पहुंचता था, नागालैंड में पीएम मोदी ने साधा निशाना

दिल्ली से लेकर दिमापुर तक इन्होंने परिवारवाद को ही प्राथमिकता दे रखी थी, लेकिन हमारी सरकार ने पूरे नॉर्थ-ईस्ट के लिए दिल्ली की सरकार की सोच को ही बदल दिया है। पीएम ने कहा कि, कांग्रेस ने नॉर्थ-ईस्ट को ATM माना हुआ था... सरकार का पैसा जनता तक नहीं, बल्कि करप्ट पार्टियों की तिजोरी में पहुंचता था।

By शिव मौर्या 
Updated Date

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) शुक्रवार को चुनावी राज्य नागालैंड (Nagaland) के दीमापुर (Dimapur) में चुनावी जनसभा को संबोधित किए। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस (Congress) पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस (Congress) ने नागालैंड (Nagaland) की सरकार को रिमोट कंट्रोल से चलाया। कांग्रेस की नीति वोट पाओ और भूल जाओ की है।

पढ़ें :- कांग्रेस और जेएमएम जैसी पार्टियों ने हमारे झारखंड को हर मौके पर लूटा है : पीएम मोदी

उन्होंने कहा कि, दिल्ली से लेकर दिमापुर तक इन्होंने परिवारवाद को ही प्राथमिकता दे रखी थी, लेकिन हमारी सरकार ने पूरे नॉर्थ-ईस्ट के लिए दिल्ली की सरकार की सोच को ही बदल दिया है। पीएम ने कहा कि, कांग्रेस ने नॉर्थ-ईस्ट को ATM माना हुआ था… सरकार का पैसा जनता तक नहीं, बल्कि करप्ट पार्टियों की तिजोरी में पहुंचता था।

कांग्रेस के समय नागालैंड (Nagaland)  में हमेशा राजनीतिक अस्थिरता रही। कांग्रेस ने दिल्ली से रिमोट कंट्रोल के जरिए नागालैंड सरकार चलाई। इससे पहले, दिल्ली में ‘परिवार-पहले’ की मानसिकता थी। नागालैंड (Nagaland)  को पहली महिला राज्यसभा सांसद देने का अवसर भी NDA को मिला है। पीएम ने कहा कि, नॉर्थ-ईस्ट के 8 राज्यों को हम कांग्रेस की तरह ATM नहीं बल्कि ‘अष्ट लक्ष्मी’ मानते हैं।

हमारा यह प्रयास है कि दिल कि दूरियां भी मिटें और दिल्ली से भी दूरी कम हो। बीते 9 वर्षों में मैं खुद दर्जनों बार यहां आया हूं। अपने लोगों पर अविश्वास करके देश नहीं चलता… देश चलता है अपने लोगों का सम्मान करके, उनकी समस्याओं का समाधान करके। पहले जहां नॉर्थ-ईस्ट में Divide की Politics चलती थी उसको हमने Divine में बदला है।

 

पढ़ें :- नरेंद्र मोदी ने किसानों को दिए थे तीन काले कानून, हम उनके लिए लेकर आ रहे हैं 3 संजीवनी : राहुल गांधी

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...