1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. कांग्रेस विधायक पीएन पाटिल का निधन, महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले ने जताया शोक

कांग्रेस विधायक पीएन पाटिल का निधन, महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले ने जताया शोक

महाराष्ट्र (Maharashtra) के कोल्हापुर (Kolhapur) में कांग्रेस विधायक पीएन पाटिल (Congress MLA PN Patil) का एक प्राइवेट अस्पताल में गुरुवार को निधन हो गया। कोल्हापुर के करवीर विधानसभा क्षेत्र (Karveer Assembly Constituency) का प्रतिनिधित्व करने वाले 71 वर्षीय कांग्रेस विधायक रविवार को अपने घर के बाथरूम में फिसल गए थे, जिसके कारण उन्हें गंभीर चोट लग गई थी।

By संतोष सिंह 
Updated Date

मुंबई। महाराष्ट्र (Maharashtra) के कोल्हापुर (Kolhapur) में कांग्रेस विधायक पीएन पाटिल (Congress MLA PN Patil) का एक प्राइवेट अस्पताल में गुरुवार को निधन हो गया। कोल्हापुर के करवीर विधानसभा क्षेत्र (Karveer Assembly Constituency) का प्रतिनिधित्व करने वाले 71 वर्षीय कांग्रेस विधायक रविवार को अपने घर के बाथरूम में फिसल गए थे, जिसके कारण उन्हें गंभीर चोट लग गई थी। तब से ही कोल्हापुर (Kolhapur)  के एक अस्पताल में उनका इलाज जारी था। वह जीवन रक्षक प्रणाली पर थे और गुरुवार की सुबह उनका निधन हो गया।

पढ़ें :- मुलायम सिंह यादव, बोले - अधिवक्ताओं की हत्याओं का सिलसिला बंद हो, वरना आंदोलन होगा तेज

बता दें कि पीएन पाटिल (PN Patil) कोल्हापुर जिले के कांग्रेस अध्यक्ष थे। 1995 में उन्होंने पहली बार कोल्हापुर के संगरूल से विधानसभा चुनाव लड़ा। महाराष्ट्र के कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले (Maharashtra Congress President Nana Patole) ने उनके निधन पर शोक जताया।

पढ़ें :- विकसित भारत की यात्रा में यह बहुत जरूरी है कि भारत गुलामी की मानसिकता से मुक्त होकर आगे बढ़े: पीएम मोदी

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...