1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. योगी सरकार में बढ़ा भ्रष्टाचार, जो काम पहले 500 में होता था वह अब 5000 रुपये में हो रहा है : सुभासपा विधायक दूध राम

योगी सरकार में बढ़ा भ्रष्टाचार, जो काम पहले 500 में होता था वह अब 5000 रुपये में हो रहा है : सुभासपा विधायक दूध राम

यूपी बीजेपी संगठन में सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है। वहीं, अब मौके नजाकत भांपते हुए सहयोगी दलों के नेता भी आंख दिखाने लगे हैं। इसी कड़ी में बस्ती जिले के भी सुभासपा विधायक दूध राम ने योगी आदित्यनाथ की सरकार पर काफी गंभीर आरोप लगाया। सुभासपा विधायक दूध राम ने कहा कि योगी सरकार में कोई रामराज जैसी व्यवस्था नहीं है।

By santosh singh 
Updated Date

बस्ती: यूपी बीजेपी संगठन में सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है। वहीं, अब मौके नजाकत भांपते हुए सहयोगी दलों के नेता भी आंख दिखाने लगे हैं। इसी कड़ी में बस्ती जिले के भी सुभासपा विधायक दूध राम ने योगी आदित्यनाथ की सरकार पर काफी गंभीर आरोप लगाया। सुभासपा विधायक दूध राम ने कहा कि योगी सरकार में कोई रामराज जैसी व्यवस्था नहीं है। सुभासपा अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर (Om Prakash Rajbhar) अभी योगी सरकार में मंत्री हैं। वहीं, विधायक दूध राम सीधे तौर पर अपनी ही सरकार पर हमलावर हो गए हैं। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि ‘इस सरकार में कोई रामराज नहीं है, गरीब आदमी खाये बिना मर रहा है। इतनी बेरोजगारी कभी नहीं रही। उन्होंने कहा कि सरकार शिक्षा पर ध्यान नहीं दे रही है और न विकास पर।

पढ़ें :- रक्षाबंधन पर्व पर 26 से 31 अगस्त तक यूपी रोडवेज चलाएगा अतिरिक्त बसें, महिलाओं को मिलेगी मुफ्त यात्रा की सुविधा

बेरोजगार युवा अपराध की तरफ बढ़ रहे हैं, मजबूरी में  पेट पालने के लिए उन्हें चोरी, लूट, डकैती जैसी घटनाओं को अंजाम देना पड़ रहा है

बस्ती जिले की महादेवा सुरक्षित सीट से सुहेलदेव समाज पार्टी के विधायक दूध राम ने योगी सरकार पर निशाना साधा है। वे कह रहे हैं कि सरकार में उनके लोगों के साथ धोखा किया गया है। बीजेपी की सहयोगी पार्टी सुभासपा से विधायक दूध राम ने कहा कि इस सरकार में रामराज की बात करना बेमानी है, क्योंकि बेरोजगारी और शिक्षा चरम पर पहुंच गई है। बेरोजगार युवा अपराध की तरफ बढ़ रहे हैं। मजबूरी में अपना पेट पालने के लिए उन्हें चोरी, लूट, डकैती जैसी घटनाओं को अंजाम देना पड़ रहा है।

विधायक दूध राम इतने पर ही नहीं रुके। उन्होंने आगे योगी सरकार निशाना साधते हुए कहा कि रामराज क्या ऐसा होता है? जिसमें गरीब आदमी खाने बिना मर रहे हैं। हमारा विधानसभा क्षेत्र काफी गरीब और दुखी है। सरकार न शिक्षा पर ध्यान दे रही है और न विकास पर।

सरकार नहीं कर रही अच्छा काम

पढ़ें :- जस्टिस यशवंत वर्मा पर लगे तीनों आरोप सही, संसद की जांच समिति ने रिपोर्ट में क्या कहा?

एमएलए दूध राम ने कहा कि हम झूठ नहीं बोलते हैं। हम जो अपने विधानसभा और धरती पर देख रहे हैं, वही बोल रहे हैं। अगर सरकार अच्छा काम नहीं कर रही है तो मैं वही कहूंगा। जनता का दुख और तकलीफ उनसे देखा नहीं जा रहा है जिसको लेकर सरकार को सुधार करना चाहिए। सरकार पर उन्होंने आरोप लगाया कि थाने और जिले के स्तर पर गरीब जनता की कोई सुनी नहीं जा रही है।

भ्रष्टाचार पर किया करारा प्रहार

सुभासपा विधायक ने कहा कि इस सरकार में भ्रष्टाचार इतना अधिक बढ़ गया है कि जो काम पहले 500 रुपये में होता था वह अब 5000 रुपये में हो रहा है। विधायक ने कहा कि जनता की समस्याओं को लेकर हमने विधानसभा में भी आवाज उठाई, मगर मुख्यमंत्री ने कोई ध्यान नहीं दिया। आने वाले समय में जनता खुद ही इसका जवाब देगी। वह उसी को चुनेगी जो उनके दुख दर्द को समझता है।

विधायक ने आगे कहा कि जनता उसे पसंद करेगी जो उनकी आवाज को ऊपर तक पहुंचाता है। उन्होंने कहा कि गांव का हर समाज छोटा हो या बड़ा, सभी सरकार के कार्यप्रणाली से परेशान है। जो जनता की आवाज है, मैं वही बात कह रहा हूं। मैं अपनी अपनी तरफ से कोई बात नहीं बोल रहा हूं।

पढ़ें :- पिता के निधन के बाद लियोनेल मेसी का पहला भावुक संदेश, लिखा- पापा, अब नहीं जानता क्या करूंगा...?
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...