Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. हताशा में राजनीति की मर्यादा और ‘संस्कारों को लांघना’ गांधी परिवार और कांग्रेस का प्रिय शग़ल बन चुका है: केशव मौर्य

हताशा में राजनीति की मर्यादा और ‘संस्कारों को लांघना’ गांधी परिवार और कांग्रेस का प्रिय शग़ल बन चुका है: केशव मौर्य

By शिव मौर्या 
Updated Date

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि, राहुल गांधी का मानसिक संतुलन अस्थायी हो चुका है। इंदौर में छात्रों के कार्यक्रम में उनके मुद्दों को भूलकर प्रधानमंत्री जी की मां को निशाना बना दिया। हताशा में राजनीति की मर्यादा और ‘संस्कारों को लांघना’ गांधी परिवार और उसकी कांग्रेस का प्रिय शग़ल बन चुका है।

पढ़ें :- खेतों में मेहनत सबसे ज्यादा, अधिकार सबसे कम: यूपी की भूमिहीन महिलाओं पर रिपोर्ट में चौंकाने वाले आंकड़े

दरअसल, शनिवार को मध्य प्रदेश के इंदौर में राहुल गांधी ने छात्रों की गूंज कार्यक्रम को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने मोदी पर जमकर निशाना साधा। साथ ही, उनके मंच पर पीएम मोदी की मिमिक्री भी की गयी, जिसको लेकर राहुल गांधी पर निशाना साधा जा रहा है।

अब केशव मौर्य ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा, कांग्रेस के स्थायी नेता राहुल गांधी का मानसिक संतुलन ‘अस्थायी’ हो चुका है। सत्ता वियोग में बेचैन राहुल जी न केवल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का अपमान करते हैं, बल्कि उनकी मां को भी नहीं बख़्शते हैं।

मंच की गरिमा का ख़्याल तो कब से राहुल जी ने ताक पर रख दिया है। इंदौर में छात्रों के कार्यक्रम में उनके मुद्दों को भूलकर प्रधानमंत्री जी की मां को निशाना बना दिया। हताशा में राजनीति की मर्यादा और ‘संस्कारों को लांघना’ गांधी परिवार और उसकी कांग्रेस का प्रिय शग़ल बन चुका है।

उन्होंने आगे लिखा, उनके इस कुकृत्य का चुनाव में जनता बार-बार जवाब देती है, लेकिन गांधी परिवार की अकड़ कम नहीं होती। कांग्रेस को देश से माफी मांगनी चाहिए। प्रधानमंत्री जी की मां का अपमान केवल उनका नहीं, बल्कि हर एक मां का अपमान है।

पढ़ें :- डिवाइडर से टकराकर पलटी श्रद्धालुओं की पिकअप, 6 की मौत,  बागपत में एक्सप्रेस-वे पर हुआ हादसा
Advertisement