किसान भाइयों के लिए अच्छी खबर है। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 24वीं किस्त का इंतजार जल्द खत्म होने वाला है। सरकार की ओर से पीएम किसान सम्मान निधि की 24वीं किस्त जारी करने की डेट सामने आ गई है।
PM Kisan 24th Instalment 30 October : किसान भाइयों के लिए अच्छी खबर है। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 24वीं किस्त का इंतजार जल्द खत्म होने वाला है। सरकार की ओर से पीएम किसान सम्मान निधि की 24वीं किस्त जारी करने की डेट सामने आ गई है। सरकार ने कहा है कि 30 अक्टूबर को पीएम किसान निधि की 24वीं किस्त जारी की जाएगी। इससे पहले दुर्गा पूजा में ही किस्त जारी करने की उम्मीद की जा रही थी। लेकिन अब दिवाली से पहले किसानों को पीएम किसान की 24वीं किस्त दी जा रही है।
Direct Support, Stronger Farmers!
Mark your calendar! The 24th instalment of PM-KISAN is set to be released on 30th October 2026, empowering our Annadatas with continued financial support.#PMKISAN #PMKISAN24thInstalment #pmkisan #agrigoi pic.twitter.com/rMOXj7R9NP
— PM Kisan Samman Nidhi (@pmkisanofficial) October 23, 2026
पीएम किसान सम्मान निधि योजना में पात्र किसानों को एक साल में 6000 रुपये दिए जाते हैं। इसके तहत हर 4 महीने में 2000 रुपये की किस्त जारी की जाती है। जून महीने में किसान सम्मान निधि की 23वीं किस्त जारी की गई थी. अब 30 अक्टूबर को 24वीं किस्त जारी की जाएगी।