1. हिन्दी समाचार
  2. IPL
  3. CSK vs SRH Pitch Report: आज चेपॉक स्टेडियम में खेला जाएगा करो या मरो का मैच, जानिए पिच किसका देगी साथ

CSK vs SRH Pitch Report: आज चेपॉक स्टेडियम में खेला जाएगा करो या मरो का मैच, जानिए पिच किसका देगी साथ

CSK vs SRH Pitch Report: चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के लिए आईपीएल 2025 एक और खराब सीजन के रूप में गुजर रहा है। टीम ने अपने आठ में से छह मैच गंवा दिये हैं और अब उसके लिए करो या मरो स्थिति है। सीएसके (CSK) की तरह ही सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) का भी यही हाल है। वहीं,  शुक्रवार को दोनों टीमें आमने-सामने होंगी, जहां पर हारने वाली टीम प्लेऑफ की रेस से लगभग बाहर हो जाएगी।

By Abhimanyu 
Updated Date

पढ़ें :- KKR vs SRH : अभिषेक शर्मा पर बीसीसीआई ने ठोका तगड़ा जुर्माना, आउट होने पर अभद्र भाषा का किया था इस्तेमाल

दरअसल, आईपीएल में ऐतिहासिक रूप से पॉइंट्स टेबल में 16 अंक प्लेऑफ में पहुंचने की एक सुरक्षित स्थिति मानी जाती रही है, जबकि सीएसके (CSK) और एसआरएच (SRH) ने अपने छह-छह मैच गंवा दिये हैं। यानी शुक्रवार को चेपॉक स्टेडियम में हारने वाली टीम के लिए 16 अंक तक पहुंचना असंभव हो जाएगा। टीम अगर अपने बाकी सभी मैच जीतती भी है तो सिर्फ 14 अंक ही अर्जित कर पाएगी। जिससे साफ है कि सीएसके (CSK) और एसआरएच (SRH) आज के मैच में पूरा दमखम लगाने वाली हैं। बता दें कि यह मैच शाम 7.30 बजे से शुरू होगा।

कैसा है चेपॉक स्टेडियम का मूड? 

एक और मैच, जो बल्लेबाजों के लिए काफी मुश्किल रहा है। मैदान के असमान आयाम होने की संभावना है और मौसम गर्म और आर्द्र होने की संभावना है। इस साल चेपॉक में गिरे 50 विकेटों में से 27 विकेट स्पिनरों ने लिए हैं। लेकिन सीएसके इसका फ़ायदा उठाने की स्थिति में नहीं है क्योंकि उनकी खुद की बल्लेबाज़ी स्पिन के सामने संघर्ष करती रही है, जिसमें कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ़ उनका सबसे हालिया घरेलू मैच भी शामिल है, जहां उन्होंने 12 ओवर में 55 रन देकर छह विकेट गंवा दिए थे।

पढ़ें :- CSK vs PBKS Live Streaming : आज चेन्नई में किंग्स की होगी भिड़ंत, जानें- कब और कहां देख पाएंगे लाइव मैच
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...