CWG 2026 Lovepreet Singh : अमृतसर के बाल सिकंदर गांव के रहने वाले वेटलिफ्टर लवप्रीत ने कॉमनवेल्थ गेम्स में रिकॉर्ड बना दिया। खिलाड़ी लवप्रीत के हाथ से गोल्ड फिसला तो उन्होंने सिल्वर झटक लिया।
पढ़ें :- CWG 2026 : नीरज चोपड़ा समेत भारत के तीनों खिलाड़ी जैवलिन थ्रो के फाइनल में पहुंचे
रिकॉर्ड वजन उठाया
स्कॉटलैंड के ग्लासगो शहर में चल रहे कॉमनवेल्थ गेम्स के 8वें दिन भारत के 28 साल के वेटलिफ्टर खिलाड़ी लवप्रीत (Lovepreet Singh) सिंह 110 प्लस किग्रा कैटेगिरी में स्नैच में रिकॉर्ड वजन उठाया जिसमें वह 176 किग्रा वजन उठाने में कामयाब रहे तो वहीं क्लीन एंड जर्क में उन्होंने 212 किग्रा वजन उठाया और इस तरह से वह इस इवेंट में कुल 388 किग्रा का वजन उठाने में कामयाब रहे।
वहीं इस इवेंट में न्यूजीलैंड के डेविड एंड्रयू लिटी ने कुल 389 किग्रा वजन उठाने के साथ गोल्ड मेडल अपने नाम किया। इसी के साथ भारत के पदकों की संख्या अब कुल 17 पहुंच गई है।
बेहतरीन हेवीवेट लिफ़्टर्स बनकर उभरे
लवप्रीत (Lovepreet Singh) एक साधारण परिवार से आते है। उनके पिता दर्ज़ी हैं, जबकि उनके दादा सब्ज़ियां बेचकर गुज़ारा करते थे। परिवार के कहने पर उन्होंने पुश्तैनी काम के बजाय खेल को चुना और 13 साल की उम्र में DAV ग्राउंड में वेटलिफ़्टिंग शुरू की। तब से वे भारत के बेहतरीन हेवीवेट लिफ़्टर्स में से एक बनकर उभरे है।
भारत के खाते में वेटलिफ्टिंग और पैरा पावरलिफ्टिंग में कुल 9 पदक
साल 2022 में लवप्रीत सिंह इसी इवेंट में कांस्य पदक जीतने में कामयाब हुए थे, जिसमें इस बार वह पदक का रंग बदलने में कामयाब जरूर रहे। भारत के खाते में कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में वेटलिफ्टिंग और पैरा पावरलिफ्टिंग मिलाकर कुल 9 पदक अपने नाम किए हैं, जिसमें एक गोल्ड मेडल के अलावा 6 सिल्वर और दो कांस्य पदक शामिल हैं।