1. हिन्दी समाचार
  2. IPL
  3. DC vs UPW Head to Head: आज दिल्ली चाहेगी टॉप पर पहुंचना, यूपी को पहली जीत की तलाश; जानें- अब तक किसका पलड़ा भारी

DC vs UPW Head to Head: आज दिल्ली चाहेगी टॉप पर पहुंचना, यूपी को पहली जीत की तलाश; जानें- अब तक किसका पलड़ा भारी

DC vs UPW WPL Head to Head: आज (22 फरवरी) विमेंस प्रीमियर लीग 2025 के आठवें मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स और यूपी वारियर्स की भिड़ंत होगी। यह मैच बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मैच में जहां दिल्ली की नजर जीत हासिल करके पॉइंट्स टेबल में टॉप पर पहुंचने पर होगी, वहीं यूपी की टीम इस सीजन में जीत का खाता खोलना चाहेगी। आइये जानते हैं कि डब्ल्यूपीएल में दिल्ली कैपिटल्स और यूपी वारियर्स की टीम कितनी बार आमने-सामने रही हैं और अब तक किसका पलड़ा भारी रहा है।

By Abhimanyu 
Updated Date

DC vs UPW WPL Head to Head: आज (22 फरवरी) विमेंस प्रीमियर लीग 2025 के आठवें मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स और यूपी वारियर्स की भिड़ंत होगी। यह मैच बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मैच में जहां दिल्ली की नजर जीत हासिल करके पॉइंट्स टेबल में टॉप पर पहुंचने पर होगी, वहीं यूपी की टीम इस सीजन में जीत का खाता खोलना चाहेगी। आइये जानते हैं कि डब्ल्यूपीएल में दिल्ली कैपिटल्स और यूपी वारियर्स की टीम कितनी बार आमने-सामने रही हैं और अब तक किसका पलड़ा भारी रहा है।

पढ़ें :- IND vs WI T20I Series : लखनऊ में मुकाबले से पहले वेस्टइंडीज ने बदली अपनी टीम, भारत की नाक में दम करने वाले खिलाड़ी को स्क्वाड में किया शामिल

दिल्ली कैपिटल्स बनाम यूपी वारियर्स हेड टू हेड रिकॉर्ड्स

डब्ल्यूपीएल में दिल्ली कैपिटल्स और यूपी वॉरियर्स की टीमें पांच बार आमने-सामने रही हैं, लेकिन दिल्ली का पलड़ा भारी नजर आता है। दिल्ली कैपिटल्स ने यूपी वॉरियर्स के खिलाफ पांच में से चार मैच में जीत हासिल की, जबकि यूपी वॉरियर्स को केवल एक बार ही जीत मिल पायी है। ऐसे में यूपी की टीम दिल्ली के खिलाफ अपने रिकॉर्ड्स को बेहतर करना चाहेगी। हालांकि, यूपी वॉरियर्स ने इस सीजन के शुरुआती दो मैचों में अपने फैंस को पूरी तरह निराश किया है। बता दें कि मौजूदा सीजन में दूसरी बार दिल्ली कैपिटल्स और यूपी वॉरियर्स की टीमें आमने-सामने होंगी। इससे पहले 19 फरवरी को खेले गए मैच में 7 विकेट से बाजी मारी थी।

DC vs UPW, डब्ल्यूपीएल 2025 का आठवां मैच कब खेला जाएगा? 

DC vs UPW, डब्ल्यूपीएल 2025 का आठवां मैच शनिवार 22 फरवरी 2025 को खेला जाएगा।

पढ़ें :- Irani Cup 2026 : ऋषभ पंत की कप्तानी में ROI ने जीती ईरानी ट्रॉफी, जम्मू-कश्मीर की टीम को 167 रनों से हराया

DC vs UPW, डब्ल्यूपीएल 2025 का आठवां मैच कहां खेला जाएगा? 

DC vs UPW, डब्ल्यूपीएल 2025 का आठवां मैच बेंगलुरु के एम.चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा।

DC vs UPW, डब्ल्यूपीएल 2025 का आठवां मैच कितने बजे शुरू होगा?

DC vs UPW, डब्ल्यूपीएल 2025 का आठवां मैच शनिवार 22 फरवरी 2025 को शाम 7.30 बजे से शुरू होगा।

DC vs UPW, डब्ल्यूपीएल 2025 के आठवें मैच को किस टीवी चैनल पर लाइव देख पाएंगे?

पढ़ें :- एशियन गेम्स के 85 में से 29 पदकों में रिलायंस फाउंडेशन का योगदान, नीता अंबानी ने दी बधाई

DC vs UPW, डब्ल्यूपीएल 2025 के आठवें मैच को स्पोर्ट्स18 एचडी और स्पोर्ट्स18 एसडी टीवी चैनल पर लाइव देख पाएंगे।

DC vs UPW, डब्ल्यूपीएल 2025 के आठवें मैच की लाइव स्ट्रीमिंग कहां उपलब्ध होगी? 

DC vs UPW, डब्ल्यूपीएल 2025 के 7वें मैच की लाइव स्ट्रीमिंग भारत में JioCinema ऐप और वेबसाइट पर उपलब्ध होगी।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...