Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. Defamation Case : AAP नेता सत्येन्द्र जैन ने बीजेपी सांसद बांसुरी स्वराज के खिलाफ दर्ज कराई शिकायत, फैसला 16 दिसंबर को आएगा

Defamation Case : AAP नेता सत्येन्द्र जैन ने बीजेपी सांसद बांसुरी स्वराज के खिलाफ दर्ज कराई शिकायत, फैसला 16 दिसंबर को आएगा

By santosh singh 
Updated Date

नई दिल्ली। दिल्ली के पूर्व मंत्री सत्येन्द्र जैन (Former Delhi Minister Satyendra Jain) ने भाजपा सांसद बांसुरी स्वराज (BJP MP Bansuri Swaraj) के खिलाफ मानहानि की शिकायत (Defamation Case) दर्ज कराई। राउज एवेन्यू कोर्ट (Rouse Avenue Court) ने सत्येंद्र जैन (Satyendra Jain) शिकायत पर प्री समनिंग एविडेंस के मामले में आदेश सुरक्षित रखा। कोर्ट 16 दिसंबर को मामले में फैसला सुनाएगा।

पढ़ें :- IND vs ZIM 2nd T20I : आज श्रेयस अय्यर की कप्तानी में पहली सीरीज जीतने उतरेगी टीम इंडिया, जानें- कब और कहां देख पाएंगे दूसरा टी20

दिल्ली के पूर्व मंत्री सत्येंद्र जैन (Former Delhi Minister Satyendra Jain) का आरोप है कि एक टीवी इंटरव्यू (TV Interview) के दौरान बांसुरी की टिप्पणियों ने उनकी प्रतिष्ठा को धूमिल किया है। जैन ने स्वराज पर पांच अक्टूबर, 2023 को एक इंटरव्यू के दौरान मानहानिकारक बयान देने का आरोप लगाया है।

उन्होंने दावा किया कि बांसुरी स्वराज (Bansuri Swaraj) की टिप्पणियां उन्हें बदनाम करने और अनुचित राजनीतिक लाभ हासिल करने के लिए थी। जैन के अनुसार, स्वराज ने झूठा दावा किया कि उनके आवास से तीन करोड़, 1.8 किलोग्राम सोना और 133 सोने के सिक्के बरामद किए गए।

उन्होंने सफाई देते हुए कहा कि ये आरोप निराधार और उनकी छवि खराब करने के लिए राजनीति से प्रेरित थे। बदनामी अभियान को आगे बढ़ाते हुए। जैन ने दावा किया कि स्वराज ने जैन को भ्रष्ट और धोखेबाज कहकर और बदनाम किया है।

पढ़ें :- केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने दिया इस्तीफा, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने किया स्वीकार
Advertisement