Delhi Assembly Elections 2025: आम आदमी पार्टी (AAP) ने रविवार को 38 उम्मीदवारों की एक नई लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट में पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) नई दिल्ली विधानसभा सीट से जबकि सीएम आतिशी (CM Atishi) कालका जी विधानसभा सीट से चुनाव लड़ेंगी।
पढ़ें :- अल्जाइमर और नींद का क्या है कनेक्शन? वैज्ञानिकों की रिसर्च ने खोला चौंकाने वाला राज
देखें पूरी लिस्ट
आज आम आदमी पार्टी ने सभी 70 सीटों पर अपने उम्मीदवार घोषित कर दिए। पार्टी पूरे आत्मविश्वास और पूरी तैयारी के साथ चुनाव लड़ रही है।
बीजेपी गायब है। उनके पास ना CM चेहरा है, ना टीम है, ना प्लानिंग है और ना दिल्ली के लिए कोई विज़न है। उनका केवल एक ही नारा है, केवल एक ही नीति है और… https://t.co/OQ4ehsfKHY
— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) December 15, 2024
पढ़ें :- प्रेम प्रसंग छिपाने के लिए मां ने अपने ही बेटों की कर दी हत्या, 13 साल के जुड़वा भाइयों के कत्ल से सनसनी
आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा कि आज पार्टी ने सभी 70 सीटों पर अपने उम्मीदवार घोषित कर दिए हैं। पार्टी पूरे आत्मविश्वास और पूरी तैयारी के साथ चुनाव लड़ रही है।
उन्होंने कहा कि बीजेपी अभी तक गायब है। उनके पास न CM चेहरा है, न टीम है, न प्लानिंग है और न दिल्ली के लिए कोई विज़न है। उनका केवल एक ही नारा है, केवल एक ही नीति है और केवल एक ही मिशन है – “केजरीवाल हटाओ”। उनसे पूछो 5 साल क्या किया, तो वो जवाब देते हैं – “केजरीवाल को खूब गाली दी”।
उन्होंने कहा कि हमारी पार्टी के पास दिल्ली वालों के विकास के लिए विज़न है, प्लान है और उसे लागू करने के लिए पढ़े लिखे लोगों की एक अच्छी टीम है। पिछले दस सालों में किए कामों की लंबी लिस्ट है। दिल्ली वाले काम करने वालों को वोट देंगे, ना कि गाली देने वालों को।