Delhi Election 2025: दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर कई तरह की अटकलों का बाजार गर्म है। आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के बीच गठबंधन की खबरों की चर्चांएं शुरू हुईं तो अरविंद केजरीवाल ने इसका खंडन कर दिया। केजरीवाल ने कहा कि, आम आदमी पार्टी दिल्ली में अकेले ही चुनाव लड़ेगी और कांग्रेस के साथ किसी तरह का गठबंधन की संभावना नहीं है।
पढ़ें :- Delimitation Bill Mallikarjun Kharge : परिसीमन बिल पर INDIA ब्लॉक का हमला तेज, मल्लिकार्जुन खरगे बोले- मोदी सरकार संविधान बदलने की कोशिश में जुटी
न्यूज एजेंसी ने सूत्रों के हवाले से दावा किया था कि आप और कांग्रेस के बीच गठबंधन की बात अंतिम चरण में है। गठबंधन में आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के अलावा इंडिया गठबंधन के कुछ अन्य दलों को भी शामिल करने की बात सामने आई। कहा जा रहा था कि कांग्रेस को 15 सीटें और अन्य इंडिया गठबंधन सदस्यों को 1 या 2 सीटें मिल सकती हैं। बाकी सीटों पर आम आदमी पार्टी खुद चुनाव लड़ेगी।
वहीं, इस खबर का केजरीवाल ने खुद खंडन किया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर इसके बारे में जानकारी देते हुए कहा,’आम आदमी पार्टी दिल्ली में इस चुनाव में अपने दम पर चुनाव लड़ेगी। कांग्रेस के साथ गठबंधन की कोई संभावना नहीं है।’
इसके साथ ही आम आदमी पार्टी सांसद संजय सिंह ने कहा, ‘पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने साफ कर दिया है कि आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के साथ कोई गठबंधन नहीं होने जा रहा है। आप अकेले ही चुनाव लड़ेगी।’