दिल्ली के कृष्णा नगर स्थित सर्वोदय बालिका विद्यालय में शनिवार को 12वीं की छात्रा का जला हुआ शव मिलने से मामला सामने आया है। छात्रा की उम्र करीब 18 वर्ष है। पुलिस को स्कूल में आग लगने की सूचना PCR कॉल के जरिए मिली थी। मौके पर पहुंची पुलिस को शव स्कूल के गार्ड रूम के पीछे मिला...
दिल्ली : कृष्णा नगर स्थित सर्वोदय बालिका विद्यालय में शनिवार को 12वीं की छात्रा का जला हुआ शव मिलने से मामला सामने आया है। छात्रा की उम्र करीब 18 वर्ष है। पुलिस को स्कूल में आग लगने की सूचना PCR कॉल के जरिए मिली थी। मौके पर पहुंची पुलिस को शव स्कूल के गार्ड रूम के पीछे मिला। पास में छात्रा का स्कूल बैग भी पड़ा था।
घटनास्थल से सामान बरामद
पुलिस ने घटनास्थल और छात्रा के बैग से कुछ सामान बरामद किया है। जांच के लिए क्राइम टीम को बुलाया गया, जबकि आग की सूचना पर फायर ब्रिगेड की टीम भी मौके पर पहुंची। पुलिस घटना से जुड़े सबूत जुटा रही है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि छात्रा की मौत किन परिस्थितियों में हुई।
सुसाइड नोट मिलने की भी खबर
कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में छात्रा के पास से तीन पन्नों का कथित सुसाइड नोट मिलने और पेट्रोल की बोतल लाए जाने की बात कही गई है। हालांकि इन जानकारियों की पुलिस के आधिकारिक बयान में पुष्टि नहीं हुई है। फिलहाल मामले की जांच जारी है और मौत की वजह को लेकर अंतिम निष्कर्ष सामने नहीं आया है।