1. हिन्दी समाचार
  2. फूड
  3. Dhaba Style Sarso Ka Saag: ढाबा स्टाईल सरसो का साग बनाने की ये है बहुत आसान सी रेसिपी

Dhaba Style Sarso Ka Saag: ढाबा स्टाईल सरसो का साग बनाने की ये है बहुत आसान सी रेसिपी

पोषक तत्वों से भरपूर सरसो के साग का सर्दियों में मक्के की रोटी के साथ खाने का अपना अलग ही मजा है। सरसो के साग में आयरन,कैल्शियम और विटामिन समेत तमाम पोषक तत्व मौजूद होते है जो शरीर के लिए बेहद जरुरी होते है। मक्के की रोटी के साथ इसका सेवन सोने पर सुहागा का काम करता है। तो चलिए जानते है सरसो का साग बनाने का तरीका।

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

पोषक तत्वों से भरपूर सरसो के साग का सर्दियों में मक्के की रोटी के साथ खाने का अपना अलग ही मजा है। सरसो के साग में आयरन,कैल्शियम और विटामिन समेत तमाम पोषक तत्व मौजूद होते है जो शरीर के लिए बेहद जरुरी होते है। मक्के की रोटी के साथ इसका सेवन सोने पर सुहागा का काम करता है। तो चलिए जानते है सरसो का साग बनाने का तरीका।

पढ़ें :- Mahashivratri Special Healthy Dishes :  महाशिवरात्रि के व्रत में खाएं ये स्पेशल हेल्दी डिशेज, एनर्जी भरपूर रहेगी

ढाबा स्टाईल सरसो का साग बनाने के लिए सामग्री

एक किलो सरसो का साग

250 ग्राम बथुआ
250 ग्राम  पालक,
50 ग्राम मक्के का आटा,
2 लहसुन,
थोड़ा अदरक,
4 हरी मिर्च,
3 बड़े प्याज,
1 चम्मच हल्दी,
1 चम्मच जीरा,
1 चुटकी हींग,
1 चम्मच लाल मिर्च पाउडर,
1 चम्मच धनिया पाउडर
4 बड़े चम्मच घी की जरूरत होगी

ढाबा स्टाईल सरसो का साग बनाने का तरीका

पढ़ें :- Besan Toast :  बेसन टोस्ट खाने में स्वादिष्ट और प्रोटीन से भरपूर, झटपट बनकर हो जाएगा तैयार

सरसों का साग बनाने के लिए सबसे पहले सरसों के पत्ते, पालक और बथुआ को धोकर अच्छी तरह साफ कर लें। फिर साग को गुनगुने पानी में भिगोकर उसमें एक चुटकी नमक मिला लें। पत्तेदार सब्जियों को अच्छे से धोने के बाद बारीक काट लीजिए।

एक प्रेशर कुकर लें और सभी पत्तों को करीब आधे घंटे तक उबालें। इसमें पत्तों के साथ अदरक और लहसुन भी डाल दीजिए।अब इस मिश्रण को निकालकर मक्के के आटे के साथ ब्लेंडर में डालकर मिक्स कर लें। फिर एक कड़ाही में 2 बड़े चम्मच घी डालकर गर्म करें। घी गर्म हो जाए, तब इसमें जीरा व लहसुन डाल दें।

जब लहसुन ब्राउन हो जाए तब एक बर्तन में बारीक कटा हुआ प्याज और हरी मिर्च डालें। इसके बाद उसमें उबला हुआ साग, मिर्च, धनिया पाउडर, हल्दी और स्वादानुसार नमक डाल दें। फिर इसे 10-15 मिनट तक पकने दें। जब साग तैयार हो जाए तो ऊपर से घी डालें। इस तरह आपका सरसों का स्वादिष्ट साग बनकर तैयार है। आप इसे मक्के की रोटी के साथ परोस सकते हैं।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...