1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. Dhanatares Laung Upaay : धनतरेस पर लौंग के जोड़े से मानसिक तनाव भी भागेगा , शंख दिलाएगा आर्थिक तंगी से निजात

Dhanatares Laung Upaay : धनतरेस पर लौंग के जोड़े से मानसिक तनाव भी भागेगा , शंख दिलाएगा आर्थिक तंगी से निजात

वाली का उत्सव की शुरूआत कार्तिक मास की कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी से होता है। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, इस दिन समुद्र मंथन में भगवान धनवंतरी अमृत कलश लेकर प्रकट हुए थे।

By अनूप कुमार 
Updated Date

Dhanatares Laung Upaay : दिवाली का उत्सव की शुरूआत कार्तिक मास की कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी से होता है। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, इस दिन समुद्र मंथन में भगवान धनवंतरी अमृत कलश लेकर प्रकट हुए थे। इस दिन को धनत्रयोदशी भी कहते हैं। पंचांग के अनुसार, 18 अक्टूबर को धनतेरस मनाया जाएगा।  धनतेरस  के दिन कुछ विशेष उपाय करने से मां लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होती है। आप इस धनतेरस पर मां लक्ष्मी और कुबेर की कृपा पाना चाहते हैं, तो कुछ आसान और प्रभावी उपाय कर सकते हैं। इन उपायों को करने से जातक की आर्थिक स्थिति मजबूत होती है।

पढ़ें :- Hanuman Jayanti 2026 :  हनुमान जयंती कल , जानें संकटमोचन को चोला चढ़ाने की सही विधि

1. कुबेर और लक्ष्मी पूजन करें
धनतेरस के दिन सूर्यास्त के बाद 13 दीपक जलाना अत्यंत शुभ माना जाता है। इसके बाद भगवान कुबेर और तिजोरी की विधिवत पूजा करें। आर्थिक स्थिति मजबूत होती है।

 मंत्र जाप
‘यक्षाय कुबेराय वैश्रवणाय धन-धान्य अधिपतये धन-धान्य समृद्धि मे देहि दापय दापय स्वाहा।’

2. मां लक्ष्मी को अर्पित करें लौंग का जोड़ा
धनतेरस से लेकर दीपावली तक मां लक्ष्मी की रोज पूजा करना शुभ माना गया है। ऐसे में धनतेरस की शाम को पूजा के दौरान देवी लक्ष्मी को एक जोड़ा लौंग अर्पित करें। मान्यता है कि ऐसा करने से आर्थिक तंगी समाप्त होती है।

3. तिजोरी में रखें मां लक्ष्मी की तस्वीर
धनतेरस के दिन तिजोरी या गल्ले में मां लक्ष्मी की ऐसी तस्वीर लगाएं, जिसमें वे कमल पर विराजमान होकर धन की वर्षा कर रही हों।

पढ़ें :- Kedarnath Yatra 2026 : चारधाम यात्रा केदारनाथ हेलीकॉप्टर यात्रा का किराया बदला, जानें  रूट के हिसाब से किराया

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...