लोकसभा चुनाव के आखिरी चरण के लिए चुनाव प्रचार तेज हो गया है। सभी पार्टियों के नेता ताबड़तोड़ चुनाव प्रचार में जुटे हुए हैं। इसी क्रम में कांग्रेस नेता राहुल गांधी और तेजस्वी यादव आज बिहार में कई जगहों पर जनसभा को संबोधित किए। बिहार के भोजपुर में जनसभा को संबोधित करते हुए तेजस्वी यादव ने पीएम मोदी पर निशाना साधा।
भोजपुर। लोकसभा चुनाव के आखिरी चरण के लिए चुनाव प्रचार तेज हो गया है। सभी पार्टियों के नेता ताबड़तोड़ चुनाव प्रचार में जुटे हुए हैं। इसी क्रम में कांग्रेस नेता राहुल गांधी और तेजस्वी यादव आज बिहार में कई जगहों पर जनसभा को संबोधित किए। बिहार के भोजपुर में जनसभा को संबोधित करते हुए तेजस्वी यादव ने पीएम मोदी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि, तानाशाही चार जून तक बा..बाद में हमनी के फरिया लेब…लालू जी न डरने मोदी जी से त लालू जी के लइकवा डेरा जाई….
तानाशाही चार जून तक बा.. बाद में हमनी के फरिया लेब
: @yadavtejashwi जी
📍 भोजपुर, बिहार pic.twitter.com/BTq0EF2FQE
— Congress (@INCIndia) May 27, 2024
पढ़ें :- अवध ओझा का सनसनीखेज दावा, बोले- देश में जिस दिन खाना बंद हो जाएगा उस दिन होगी क्रांति, भूखा आदमी मरने से पहले मारेगा
वहीं, राहुल गांधी ने कहा कि, जब मैंने जातिगत जनगणना की बात उठाई, नरेंद्र मोदी कहते हैं- हिंदुस्तान में सिर्फ 2 जाति हैं, अमीर और गरीब। अगर देश में सिर्फ 2 जातियां हैं तो नरेंद्र मोदी OBC कैसे बन गए? इसलिए हमने तय किया है…INDIA की सरकार आते ही हम देश में जातिगत जनगणना करवाएंगे।