Koffee With Karan 9: बॉलीवुड के मशहूर चैट शो ‘कॉफी विद करण’ को लेकर एक बार फिर सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई है। वजह एक्ट्रेस शनाया कपूर की एक वायरल तस्वीर है। इस तस्वीर में कुछ ऐसा दिखाई दिया, जिसने शो के रैपिड फायर राउंड की असलियत पर सवाल खड़े कर दिए हैं। अब सोशल मीडिया यूजर्स पूछ रहे हैं कि क्या शो में पूछे जाने वाले सवाल और उनके जवाब पहले से तय होते हैं?
पढ़ें :- Video Viral : अनंत अंबानी ने शाहरुख को कराया चुप? उंगली दिखाकर किया ये इशारा, किंग खान चेहरे के हाव-भाव भी कैमरे में कैद
दरअसल, 18 नवंबर 2026 को रिलीज हुए ‘कॉफी विद करण सीजन 9’ के छठे एपिसोड में अनन्या पांडे और अनन्या बिरला मेहमान बनकर पहुंची थीं। इसी दौरान शनाया कपूर ने अचानक शो में एंट्री की और रैपिड फायर राउंड में हिस्सा लिया।
‘कॉफी विद करण’ में जवाब पहले से ही तैयार?
अब शनाया की एक तस्वीर इंटरनेट पर वायरल हो रही है। यह तस्वीर सबसे पहले रेडिट पर शेयर की गई थी। इसमें शनाया के वैनिटी टेबल पर एक शीट रखी दिखाई दे रही है, जिस पर ‘रैपिड फायर: शनाया कपूर’ लिखा नजर आ रहा है।
Shanaya Kapoor with the KWK rapid fire questions before shoot
by u/berkgal in BollyBlindsNGossip
पढ़ें :- 'मुझे माफ करना, मुझे तुम्हारी...,' सलमान खान ने श्रद्धा कपूर को फोन कर मांगी माफी; दोनों के बीच क्या हुई बात?
हालांकि, वायरल तस्वीर से यह साफ नहीं होता कि वह सवालों की लिस्ट थी, तैयारी के लिए बनाए गए नोट्स थे या फिर पूरा स्क्रिप्ट। इस मामले पर अभी तक न तो करण जौहर और न ही शनाया कपूर की तरफ से कोई प्रतिक्रिया आई है।
तस्वीर वायरल होते ही यूजर्स ने उठाये सवाल
बस फिर क्या था, इस तस्वीर को देखकर यूजर्स ने सवाल उठाने शुरू कर दिए। कुछ लोगों का मानना है कि रैपिड फायर के सवाल मेहमानों को पहले ही बता दिए जाते हैं। यूजर्स ने दावा किया कि इस शीट पर वही सवाल लिखे थे, जो एपिसोड के दौरान शनाया से पूछे गए थे। वहीं, कुछ लोगों का कहना है कि सवालों की जानकारी पहले होने का मतलब यह नहीं कि उनके जवाब भी स्क्रिप्टेड हों।
फिलहाल एक तस्वीर ने ‘कॉफी विद करण’ के रैपिड फायर राउंड की तैयारी को लेकर नई बहस छेड़ दी है। लेकिन शो पूरी तरह स्क्रिप्टेड है या नहीं, इसकी पुष्टि इस तस्वीर से नहीं होती।