Use of Google Wallet App: गूगल ने हाल ही में अपना गूगल वॉलेट ऐप (Google Wallet) भारत में लॉन्च किया है। जिसके इस्तेमाल को लेकर लोग कंफ्यूज हैं, क्योंकि भारत में गूगल वॉलेट से अलग गूगल पे का इस्तेमाल करते हैं। हालांकि, गूगल वॉलेट को गूगल ने कुछ खास कामों के लॉन्च किया है, जिसके बारे में हम आपको विस्तार से बताने वाले हैं।
पढ़ें :- OPPO Reno 17 Pro : 9 नवंबर को लॉन्च होंगे OPPO के ये फोन, जानें कैमरा और डिस्प्ले के साथ कीमत
दरअसल, ग्लोबल मार्केट में गूगल वॉलेट (Google Wallet) पहले से ही मौजूद था, जिसे अब भारत में अभी सिर्फ एंड्रॉइड यूजर्स के लिए लॉन्च किया गया है। एंड्रॉइड यूजर्स गूगल वॉलेट ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कर सकते हैं। यह भारत में अभी एपल आईओएस यूजर्स के लिए उपलब्ध नहीं है। आईफोन यूजर्स के लिए इस ऐप को बाद में पेश किया जा सकता है। वहीं, गूगल ने नए ऐप के इस्तेमाल जानकारी दी है।
गूगल वॉलेट ऐप का इस्तेमाल
1- इस वॉलेट ऐप से एंड्रॉइड यूजर्स मूवी या किसी इवेंट की टिकट को सेव कर रख सकते हैं।
2- फ्लाइट के लिए बोर्डिंग पास को इस ऐप से एक्सेस कर सकते हैं।
पढ़ें :- Samsung Galaxy A38 के फीचर्स लीक , जानें बैटरी और कैमरा सेटअप
3- यूजर्स लॉयल्टी या गिफ्ट कार्ड को गूगल वॉलेट से रिडीम कर सकते हैं।
4- पब्लिक ट्रांसपोर्ट से यात्रा के दौरान गूगल वॉलेट ऐप को इस्तेमाल कर सकते हैं।
5- इस ऐप को एंड्रॉइड फोन कोरपोरेट बैज की तरह इस्तेमाल किया जा सकता है।
6- वॉलेट में किसी भी फिजिकल डॉक्यूमेंट की डिजिटल कॉपी रख सकते हैं।
7- वॉलेट में जीमेल से टिकट को डायरेक्टली ओपन कर चेक कर सकते हैं।