1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. दिव्या मित्तल की जन नीति भारत पार्टी 403 सीटों पर उतारेगी उम्मीदवार, पूर्व IAS बोलीं- हमें जनता का राज बनाना है

दिव्या मित्तल की जन नीति भारत पार्टी 403 सीटों पर उतारेगी उम्मीदवार, पूर्व IAS बोलीं- हमें जनता का राज बनाना है

Divya Mittal News : सिविल सेवा से इस्तीफा देने के बाद राजनीति में उतरी पूर्व IAS दिव्या मित्तल ने यूपी विधानसभा चुनाव 2027 में 403 सीटों पर लड़ने की घोषणा की है। उन्होंने कहा कि पार्टी का लक्ष्य जनता का राज स्थापित करना है। इस घोषणा के बाद यूपी की सियासत में पार्टी की भूमिका को लेकर चर्चा शुरू हो गई है।

By Abhimanyu 
Updated Date

Divya Mittal News : सिविल सेवा से इस्तीफा देने के बाद राजनीति में उतरी पूर्व IAS दिव्या मित्तल ने यूपी विधानसभा चुनाव 2027 में 403 सीटों पर लड़ने की घोषणा की है। उन्होंने कहा कि पार्टी का लक्ष्य जनता का राज स्थापित करना है। इस घोषणा के बाद यूपी की सियासत में पार्टी की भूमिका को लेकर चर्चा शुरू हो गई है।

पढ़ें :- पूर्व IAS दिव्या मित्तल ने 'जननीति भारत पार्टी' बनाई , बोलीं- 2027 का चुनाव लड़ेंगे, आपका राज होगा,मीरजापुर सदर से लड़ेंगी चुनाव

दरअसल, पूर्व IAS दिव्या मित्तल मिर्जापुर के चुनार पहुंची थीं, जहां लोगों ने गर्मजोशी से उनका स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि पार्टी का लक्ष्य जनता का राज स्थापित करना है। दिव्या मित्तल ने पत्रकारों से बातचीत में कहा, “हमारी पार्टी जननीति भारत विधानसभा चुनाव लड़ेगी। हम 403 सीटों पर जहां-जहां मजबूत प्रत्यासी मिलेंगे वहाँ चुनाव लड़ेंगे।” इस पहले दिव्या खुद मिर्जापुर से चुनाव लड़ने की बात कह चुकीं हैं। 

बता दें आईएएस अधिकारी दिव्या मित्तल ने करीब 13 साल की प्रशासनिक सेवा के बाद नौकरी छोड़ने के बाद राजनीति में आने का फैसला किया। वे मिर्जापुर और देवरिया जैसे जिलों में जिलाधिकारी के पद पर तैनात रह चुकी हैं। अपने कार्यकाल के दौरान दिव्या मित्तल की पहचान सख्त प्रशासनिक कार्यशैली और फैसलों को लेकर चर्चा में रहने वाली अधिकारी के रूप में बनी।

हालांकि, दिव्या मित्तल की तैनाती के दौरान जनप्रतिनिधियों के साथ मतभेदों की चर्चाएं भी सामने आती रही हैं। मिर्जापुर में विकास कार्यों को लेकर स्थानीय नेताओं के साथ उनके टकराव की बात कही जाती रही है। 2013 बैच की आईएएस अधिकारी दिव्या मित्तल ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर नौकरी से त्यागपत्र देने की जानकारी दी थी। साधारण परिवेश में पली-बढ़ीं दिव्या ने आईआईटी दिल्ली और आईआईएम बेंगलुरु से पढ़ाई के बाद लंदन में नौकरी की, लेकिन अपने देश के लिए कुछ करने की इच्छा उन्हें भारत वापस ले आई। उन्होंने आईएएस अधिकारी बनने को सौभाग्य बताया।

पढ़ें :- पूर्व IAS दिव्या मित्तल पहुंची मिर्जापुर, लोगों ने माला पहनाकर व पुष्पवर्षा से किया जोरदार स्वागत
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...