1. हिन्दी समाचार
  2. ऑटो
  3. Dominar 350 :  Bajaj की पावरफुल बाइक सस्ती होकर आयी , जानें इंजन और कीमत

Dominar 350 :  Bajaj की पावरफुल बाइक सस्ती होकर आयी , जानें इंजन और कीमत

दिग्गज आटो निर्माता बजाज ऑटो ने अपनी पॉपुलर टूरिंग बाइक Dominar 400 को नये अंदाज में पेश करते हुए इसे 350cc इंजन के साथ लॉन्च किया है।

By अनूप कुमार 
Updated Date

Dominar 350 :  दिग्गज आटो निर्माता बजाज ऑटो ने अपनी पॉपुलर टूरिंग बाइक Dominar 400 को नये अंदाज में पेश करते हुए इसे 350cc इंजन के साथ लॉन्च किया है। वहीं कीमत की बात करे तो नयी Dominar 350 अब ₹2,03,214 में उपलब्ध है, जो पहले से करीब ₹37,000 सस्ती है।

पढ़ें :- TVS Ntorq 125 : टीवीएस ने लॉन्च किया एनटॉर्क 125', जानें इंजन और कीमत

GST रिफॉर्म 
नये GST 2.0 नियमों के तहत 350cc से ज्यादा इंजन वाली बाइक्स पर 40% टैक्स लगता है, जबकि 350cc तक की बाइक्स पर सिर्फ 18% GST लागू होता है। इसी वजह से Bajaj ने Dominar का इंजन छोटा किया है ताकि कीमत कम हो और ज्यादा ग्राहकों तक पहुंच सके।

इंजन
रिपोर्ट्स के अनुसार, पुराने 373cc इंजन का स्ट्रोक कम करके इसे 350cc बनाया गया है। नयी Dominar 350 से करीब 39 bhp पावर और 33.2 Nm टॉर्क मिलने की उम्मीद है, जो पुराने मॉडल से थोड़ा कम है।

शानदार विकल्प
कुल मिलाकर, Bajaj Dominar 350 उन राइडर्स के लिए शानदार विकल्प है जो टूरिंग बाइक चाहते हैं लेकिन बजट में रहना पसंद करते हैं.

पढ़ें :- Renault Kiger Evolution+ :  रेनॉल्ट काइगर का नय वेरिएंट Evolution+ भारत में लॉन्च , जानें इंजन और कीमत
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...