Benefits of drinking water after drinking tea: अधिकतर लोगो की सुबह चाय के साथ होती है। कई लोग तो ऐसे होते है जो दिन में तीन से चार बार चाय पीना पसंद करते है। या ये कह लीजिए की चाय के शौंकीन होते है। कई बार चाय पीने के बाद या चाय पीते पीते प्यास लग आती है।
पढ़ें :- UPPSC Result 2025 : पीसीएस मुख्य परीक्षा 2025 का परिणाम घोषित, 2297 अभ्यर्थी साक्षात्कार के लिए सफल
चाय पीने के बाद पानी न पीने की सलाह दी जाती है। पर क्या आप जानते है चाय के तुरंत बाद पानी पीना जितना हानिकारक होता है उतना ही चाय पीने के पहले पानी पीने के फायदे होते है। आज हम आपको चाय पीने से पहले पानी पीने के फायदों के बारे में बताने जा रहे है।
चाय पीने से पहले पानी पीने से शरीर में पानी की कमी पूरी होती है। जो पाचन क्रिया को बेहतर बनाने में मदद करती है। चाय में कैफीन होता है जो शरीर में पानी की कमी को बढ़ा सकता है। अगर हम चाय पीने से पहले पानी पीते हैं, तो शरीर को हाइड्रेटेड रहने में मदद मिलती है जिससे पाचन क्रिया में सुधार होता है।
चाय पीने से पहले पानी पीने से स्किन हाइड्रेट होती है। साथ ही शरीर में मौजूद टॉक्सिनस को बाहर निकालने में हेल्प करता है। जिससे स्किन में ग्लो आता है। मुहांसों से भी छुटकारा मिलता है।
इतना ही नहीं चाय पीने से पहले पानी पीने से पेट साफ होता है। शरीर की गर्मी कम होती है। साथ ही ब्रेन भी हाइड्रेट रखता है। मूड बेहतर होता है और हार्मोनल बैंलेस बनाता है। साथ ही स्ट्रेस कम होता है।