1. हिन्दी समाचार
  2. जॉब्स
  3. डीयू में प्रोफेसर और सहायक प्रोफेसर के 261 पदों पर निकली भर्ती, ऐसे करें आवेदन

डीयू में प्रोफेसर और सहायक प्रोफेसर के 261 पदों पर निकली भर्ती, ऐसे करें आवेदन

दिल्ली विश्वविद्यालय (Delhi University) ने विभिन्न विभागों में प्रोफेसर (Professor) और सहायक प्रोफेसर (Assistant Professor)  के पदों पर भर्ती अधिसूचित की है। विश्वविद्यालय ने अपने विभिन्न विभागों में प्रोफेसर के 145 और सहायक प्रोफेसर (Assistant Professor) के 116 पदों सहित कुल 261 पदों पर भर्ती निकाली है।

By santosh singh 
Updated Date

नई दिल्ली। दिल्ली विश्वविद्यालय (Delhi University) ने विभिन्न विभागों में प्रोफेसर (Professor) और सहायक प्रोफेसर (Assistant Professor)  के पदों पर भर्ती अधिसूचित की है। विश्वविद्यालय ने अपने विभिन्न विभागों में प्रोफेसर के 145 और सहायक प्रोफेसर (Assistant Professor) के 116 पदों सहित कुल 261 पदों पर भर्ती निकाली है। आधिकारिक नोटिस के अनुसार, आवेदन करने के लिए लिंक 8 अक्तूबर को डीयू की आधिकारिक वेबसाइट du.ac.in. पर एक्टिव कर दिया जाएगा।

पढ़ें :- UP के दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत! दशकों की सेवा के बाद नियमितीकरण का आदेश, बकाया वेतन और पेंशन लाभ भी मिलेंगे

आधिकारिक नोटिस के अनुसार, इस भर्ती के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 24 अक्तूबर, 2024 निर्धारित की गई है। इच्छुक उम्मीदवार 8 अक्तूबर से आधिकारिक वेबसाइट du.ac.in. पर जाकर अपना आवेदन पत्र भरकर जमा कर सकेंगे।

पात्रता मानदंड

प्रोफेसर और सहायक प्रोफेसर पदों के लिए पात्रता मानदंड अलग-अलग हैं, जोकि निम्न प्रकार है:

प्रोफेसर: पीएचडी की डिग्री के साथ शोध।

पढ़ें :- यूपी पुलिस को मिले 4,543 नए दरोगा, CM योगी ने बांटे नियुक्ति पत्र

सहायक प्रोफेसर

आर्ट्स, कॉमर्स, मानविकी, लॉ, सामाजिक विज्ञान, विज्ञान, भाषा और लाइब्रेरी साइंस के लिए उम्मीदवार के पास संबंधित डिसिप्लिन में 55%

अंकों के साथ मास्टर्स डिग्री होनी चाहिए। इसके अलावा, उम्मीदवार ने नेट परीक्षा पास की हो।

मैनेजमेंट स्टडीज के पदों पर आवेदन करने वाले के पास बिजनेस मैनेजमेंट में फर्स्ट डिविजन के साथ मास्टर्स डिग्री होनी चाहिए।

संगीत विभाग के पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार के पास 55% अंकों के साथ मास्टर्स डिग्री होना आवश्यक है।

पढ़ें :- Agniveer Services : अग्निवीर योजना को लेकर सरकार का बड़ा ऐलान, 25 प्रतिशत नियमित सैनिक बनेंगे, 75 प्रतिशत को मिलेगा दो साल सेवा विस्तार

एजुकेशन डिपार्टमेंट की रिक्तियों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार के पास संबंधित अनुशासन में 55% अंकों के सात पोस्ट ग्रेजुएशन होना जरूरी है।

आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि आवेदन करने से पहले पात्रता मानदंड आधिकारिक अधिसूचना में अवश्य पढ़ें।

आवेदन शुल्क
आवेदन करने के लिए अनारक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों को 2000, ओबीसी/ईडब्ल्यूएस/महिला श्रेणी से संबंधित उम्मीदवारों को 1500, एससी/एसटी को 1000 और पीडब्ल्यूडी से संबंधित उम्मीदवारों को 500 रुपये के आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा। चयनित होने पर प्रोफेसर के पद पर 7वें वेतन आयोग के तहत लेवल 14 का वेतन और सहायक प्रोफेसर के पद पर लेवल 10 का वेतन प्रदान किया जाएगा।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...