1. हिन्दी समाचार
  2. ऑटो
  3. Ducati Multistrada V4 RS : डुकाटी मल्टीस्ट्राडा V4 RS सुपरबाइक लॉन्च हुई , जानें  कीमत और खासियत

Ducati Multistrada V4 RS : डुकाटी मल्टीस्ट्राडा V4 RS सुपरबाइक लॉन्च हुई , जानें  कीमत और खासियत

डुकाटी मल्टीस्ट्राडा V4 RS सुपरबाइक भारत में लॉन्च कर दी गई है। यह देश में बिकने वाली सबसे शक्तिशाली और महंगी मल्टीस्ट्राडा V4 है। यह मोटरसाइकिल का सबसे स्पोर्टी संस्करण भी है।

By अनूप कुमार 
Updated Date

Ducati Multistrada V4 RS : डुकाटी मल्टीस्ट्राडा V4 RS सुपरबाइक भारत में लॉन्च कर दी गई है। यह देश में बिकने वाली सबसे शक्तिशाली और महंगी मल्टीस्ट्राडा V4 है। यह मोटरसाइकिल का सबसे स्पोर्टी संस्करण भी है। कीमत की बात करें तो इस सुपरबाइक की कीमत 38,40,600 रुपए एक्स शोरूम रखी गई है। डुकाटी के अनुसार, इसकी डिलीवरी सितंबर 2024 से शुरू की जाएगी। लुक की बात करें तो मल्टीस्ट्राडा V4 RS स्पोर्टी दिखती है।

पढ़ें :- hero vida vida : इलेक्ट्रिक स्कूटर विडा ने बनाया खास रिकॉर्ड , कंपनी खास उपलब्धि हासिल की

इंजन
इस बाइक में 1103 सीसी का चार वॉल्‍व लिक्विड कूल्ड इंजन है, जो इसे 180 हॉर्स पावर और 118 न्यूटन मीटर का टॉर्क प्रदान करता है। यह इंजन बाइक को अपने सेगमेंट में सबसे ताकतवर बनाता है। डुकाटी मल्टीस्ट्राडा V4 RS में  इलेक्ट्रॉनिक फ्यूल इंजेक्शन सिस्टम है, जिससे ईंधन की सही मात्रा इंजन में पहुंचती है। इसमें राइड-बाय-वायर तकनीक है, जो थ्रॉटल नियंत्रण को आसान बनाती है।

प्रदूषण नियंत्रण में मदद
बाइक में डबल कैटेलिटिक कनवर्टर के साथ स्टेनलेस स्टील का प्री-साइलेंसर दिया गया है, जो प्रदूषण नियंत्रण में मदद करता है।  इसमें 6-स्पीड ट्रांसमिशन के साथ क्विक शिफ्टर भी है, जो गियर बदलने की प्रक्रिया को तेज और सहज बनाता है। इसका चेसिस एल्यूमिनियम मोनोकॉक फ्रेम से बना है, जो हल्का और मजबूत होता है।

फीचर्स
फीचर्स की बात करे तो डुकाटी मल्टीस्ट्राडा V4 RS में फुली एडजस्‍टेबल फॉर्क, 17 इंच अलॉय व्‍हील्‍स, कॉर्नरिंग एबीएस, 6.5 टीएफटी कलर्ड डिस्‍प्‍ले, डुकाटी कनेक्‍ट, नेविगेशन सिस्‍टम, ड्यू्ल सीट, चार राइडिंग मोड्स, पावर मोड, ट्रैक्‍शन कंट्रोल, व्‍हीली कंट्रोल, डीआरएल, कॉर्नरिंग लाइट, व्‍हीकल होल्‍ड कंट्रोल, रेडार सिस्‍टम, एलईडी लाइट्स, कार्बन फाइबर मडगार्ड, कार्बन फाइबर हैंडगार्ड जैसे फीचर्स दिए गए हैं।

पढ़ें :- 21 साल बाद बड़ी एसयूवी सेगमेंट में होंडा देगी दस्तक, नए नाम के साथ जारी टीजर, जानें बाजार में कब होगी एंट्री?
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...