Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. अपराध
  3. लखीमपुर में चाकू से गोदकर बुजुर्ग किसान की बेरहमी से हत्या, गांव में भारी पुलिस तैनात

लखीमपुर में चाकू से गोदकर बुजुर्ग किसान की बेरहमी से हत्या, गांव में भारी पुलिस तैनात

By santosh singh 
Updated Date

लखीमपुर। यूपी के लखीमपुर खीरी जिले में उस समय सनसनी फैल गई जब चारा लेकर घर लौट रहे एक बुजुर्ग किसान की अज्ञात हमलावरों ने चाकुओं से गोदकर बेरहमी से हत्या कर दी। सदर कोतवाली क्षेत्र के मथना गांव में शनिवार देर शाम दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है जहां खेत से चारा लेकर घर जा रहें 65 वर्षीय किसान शिवसागर वर्मा की अज्ञात हमलावरों ने चाकुओं से गोदकर निर्मम हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि बुजुर्ग किसान रोज की तरह खेत से चारा लेकर लौट रहा था तभी रास्ते में घात लगाए बैठे हमलावरों ने उस पर ताबड़तोड़ चाकू से हमला कर दिया, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

पढ़ें :- युवती को भगाकर ले गया: लखीमपुर में परिजनों ने रिपोर्ट की तो, घर के सामने भाई पर गोली चलाई, फिर खुद को भी गोली मारी

घटना की सूचना मिलते ही सीओ सिटी महक शर्मा व एसपी खीरी डॉ ख्याति गर्ग समेत भारी पुलिस मौके पर पहुंची लेकिन तब तक आक्रोशित ग्रामीणों ने जमकर हंगामा शुरू कर दिया। घटना की सूचना पर सदर विधायक योगेश वर्मा भी मौके पर पहुंचे। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम हेतु भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है। साथ ही एहतियातन गांव में भारी पुलिस तैनात की गई है।

रिपोर्ट: शुभम शक्तिधर त्रिपाठी लखीमपुर खीरी 

Advertisement