1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. Delhi University में कई जगह लिखे गए चुनाव बहिष्कार के नारे, पुलिस ने दर्ज की FIR

Delhi University में कई जगह लिखे गए चुनाव बहिष्कार के नारे, पुलिस ने दर्ज की FIR

दिल्ली विश्वविद्यालय (Delhi University) में कई स्थानों पर दीवारों पर चुनाव बहिष्कार के नारे (Election Boycott Slogans) लिखे पाए जाने के बाद दिल्ली पुलिस (Delhi police) ने दो प्राथमिकी दर्ज की हैं। यह जानकारी अधिकारियों ने गुरुवार को दी। भगत सिंह छात्र एकता मंच (BSCEM) ने दीवारों पर लिखे 'एक ही रास्ता नक्सलबाड़ी' जैसे नारों की जिम्मेदारी ली है।

By संतोष सिंह 
Updated Date

नई दिल्ली। दिल्ली विश्वविद्यालय (Delhi University) में कई स्थानों पर दीवारों पर चुनाव बहिष्कार के नारे (Election Boycott Slogans) लिखे पाए जाने के बाद दिल्ली पुलिस (Delhi police) ने दो प्राथमिकी दर्ज की हैं। यह जानकारी अधिकारियों ने गुरुवार को दी। भगत सिंह छात्र एकता मंच (BSCEM) ने दीवारों पर लिखे ‘एक ही रास्ता नक्सलबाड़ी’ जैसे नारों की जिम्मेदारी ली है।

पढ़ें :- LPG Gas Cylinder 5kg : सिर्फ 5 मिनट में मिलेगा एलपीजी छोटू गैस सिलिंडर, जानें इसे कैसे लिया जा सकता है?

स्व-घोषित युवा संगठन ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर नारों की तस्वीरें पोस्ट की थीं। पुलिस ने बताया कि गुरुवार सुबह गश्त के दौरान उसने इलाके में नारे लिखे हुए देखे। पुलिस उपायुक्त (उत्तर) मनोज कुमार मीणा ने कहा, “मामले में, विरूपण अधिनियम के तहत दो प्राथमिकी दर्ज की गई हैं।

शरारती तत्वों ने दीवार पर लिखे आपत्तिजनक नारे

चुनावों के बीच कुछ शरारती तत्वों ने डीयू (DU)  के श्रीराम कॉलेज ऑफ कॉमर्स (SRCC ) की दीवारों पर आपत्तिजनक नारे लिख दिए। आरोपियों ने स्प्रे पेंट का इस्तेमाल कर चुनावों का बहिष्कार करने की बात लिखी। दूसरी ओर कुछ दीवारों पर माओवाद व नक्सलियों के समर्थन में भी नारे लिखे गए थे।

गुरुवार सुबह छात्रों ने विश्वविद्यालय प्रशासन को इसकी सूचना दी। बाद में डीयू (DU) ने मामले की सूचना पुलिस को दी। मौरिस नगर थाने में छानबीन के बाद पब्लिक प्रॉपर्टी डिफेंसमेंट एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया। पुलिस उपायुक्त मनोज कुमार मीणा ने बताया कि दिल्ली पुलिस की ओर से मामले पर स्वत: संज्ञान लेकर मामला दर्ज किया गया है। मामले की छानबीन जारी है।

पढ़ें :- मैं 15 दिनों तक बंगाल में ही रहूंगा, ममता दीदी को बाय-बाय कह दो: अमित शाह

सीसीटीवी फुटेज से आरोपियों की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। पुलिस मामले में कई छात्रों से पूछताछ कर रही है। एक संगठन के नाम से नारे लिखे गए हैं। वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि गुरुवार  सुबह श्रीराम कॉलेज ऑफ कॉमर्स की गेरुआ दीवार पर लाल रंग के स्प्रे पेंट से आपत्तिजनक नारे लिखे थे। नारों को बीएससीईएम (BSCEM)  की ओर से लिखे जाने का दावा किया गया था।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...