1. हिन्दी समाचार
  2. गैलरी
  3. Elli Avram Birthday Special: हिंदी न जानने के बाद भी बॉलीवुड इंडस्ट्री में बनाया करियर, जाने कैसे की शुरुआत

Elli Avram Birthday Special: हिंदी न जानने के बाद भी बॉलीवुड इंडस्ट्री में बनाया करियर, जाने कैसे की शुरुआत

लोग अक्सर टूरिस्ट वीजा पर दूसरे देशों में जाते हैं, लेकिन वह भारत सिर्फ एक मकसद से आई थीं कि उन्हें बॉलीवुड एक्ट्रेस बनना है। यह तब की बात है जब उन्हें हिंदी भी नहीं आती थी। हम बात कर रहे हैं स्वीडिश-ग्रीक एक्ट्रेस एली अवराम की, जिन्होंने बॉलीवुड की कई फिल्मों में अपने हुस्न के जलवे दिखाए हैं।

By आराधना शर्मा 
Updated Date

Elli Avram Birthday Special: बॉलीवुड फेमस एक्ट्रेस एली अवराम (Elli Avram) आज अपना 34वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहीं है. एली अवराम (Elli Avram) का जन्म 29 जुलाई 1990 को स्वीडन में हुआ था. वहीं लोग अक्सर टूरिस्ट वीजा पर दूसरे देशों में जाते हैं, लेकिन वह भारत सिर्फ एक मकसद से आई थीं कि उन्हें बॉलीवुड एक्ट्रेस बनना है।

पढ़ें :- Rohit Shetty : रोहित शेट्टी फायरिंग मामले में लॉरेंस बिश्नोई गैंग का हैरी बॉक्सर गिरफ्तार, अमेरिका में पकड़ा गया

यह तब की बात है जब उन्हें हिंदी भी नहीं आती थी। हम बात कर रहे हैं स्वीडिश-ग्रीक एक्ट्रेस एली अवराम (Elli Avram) की, जिन्होंने बॉलीवुड की कई फिल्मों में अपने हुस्न के जलवे दिखाए हैं। बर्थडे स्पेशल में हम आपको एली की जिंदगी के कुछ पन्नों से रूबरू करा रहे हैं।

आपको बता दें, 29 जुलाई 1990 को स्वीडन के स्टॉकहोम में जन्मीं एली अवराम किसी परिचय की मोहताज नहीं हैं। दूसरे देश की नागरिक होने और हिंदी न जानने के बावजूद उन्होंने बॉलीवुड में अपनी जगह बनाई। एली तब चर्चा में आईं जब उन्होंने 2013 में टीवी रियलिटी शो ‘बिग बॉस 7’ में हिस्सा लिया।


लोग अक्सर टूरिस्ट वीजा पर भारत आते हैं, लेकिन एली अवराम बॉलीवुड में करियर बनाने के इरादे से आईं। उन्होंने बताया कि उन्होंने 14 साल की उम्र में ‘देवदास’ फिल्म देखी थी। चार घंटे लंबी इस फिल्म ने उन्हें हिंदी सिनेमा से इस हद तक जोड़ा कि वह बॉलीवुड में अपना करियर बनाने का सपना देखने लगीं।


शुरुआत में उनकी तुलना उनके लुक्स की वजह से कैटरीना कैफ से की जाती थी। साल 2013 में एली ने सौरभ वर्मा की कॉमेडी थ्रिलर फिल्म ‘मिकी वायरस’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इसके बाद उन्होंने साल 2014 में करण जौहर की फिल्म ‘उंगली’ में काम किया। वहीं, कपिल शर्मा की फिल्म ‘किस किस को प्यार करूं’ में भी उन्होंने अपनी एक्टिंग का जलवा दिखाया।

 

Instagram पर यह पोस्ट देखें

 

Elli AvrRam (@elliavrram) द्वारा साझा की गई पोस्ट

पढ़ें :- 'Ramayana': 'रामायण' फिल्म में अनुपम खेर बने 'धर्म के पंख' जटायु , बोले- गर्व है मेरा किरदार प्रमुख झलकियों में शामिल
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...