HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Elvish yadav: संगीन आरोपों में​ घिरे बिग बॉस ओटीटी 2 के विनर एल्विश यादव को पुलिस ने हिरासत में लिया

Elvish yadav: संगीन आरोपों में​ घिरे बिग बॉस ओटीटी 2 के विनर एल्विश यादव को पुलिस ने हिरासत में लिया

बिग बॉस ओटीटी 2 के विनर एल्विश यादव की मुश्किलें बढ़नी शुरू हो गई है। एल्विश यादव के खिलाफ नोएडा में एफआईआर दर्ज की गई थी। उन पर सांप का जहर सप्लाई करने के साथ ही गैर कानूनी रूप से रेव पार्टी आयोजित करवाने का आरोप लगा है।

By शिव मौर्या 
Updated Date

Elvish yadav: बिग बॉस ओटीटी 2 के विनर एल्विश यादव की मुश्किलें बढ़नी शुरू हो गई है। एल्विश यादव के खिलाफ नोएडा में एफआईआर दर्ज की गई थी। एल्विश यादव पर रेव पार्टी आयोजित करने के साथ ही कई सनसनीखेज आरोप लगे हैं। इन आरोपों के बाद एल्विश यादव पर कार्रवाई की मांग तेज हो गयी थी। अब खबर आ रही है कि एल्विश यादव को राजस्थान के कोटा से पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। बताया जा रहा है कि, पुलिस को देख एल्विश यादव भागने की कोशिश कर रहा था लेकिन पुलिस ने घेराबंदी कर एल्विश यादव को हिरासत में ले लिया है। बताया जा रहा है कि, पूछताछ के बाद एल्विश यादव को छोड़ दिया गया है।

पढ़ें :- एल्विश यादव अब बुरे फंसे! ED ने मनी लांड्रिंग मामले में दर्ज की FIR

जानिए क्या है पूरा मामला
बता दें कि, नोएडा पुलिस की एफआईआर के मुताबिक एल्विश यादव रेव पार्टी आयोजित करता था। इसमें विदेशी लड़कियों को भी बुलाया जाता था। इस मामले में पुलिस ने एल्विश समेत अन्य पर केस दर्ज किया था। इसके बाद भाजपा सांसद मेनका गांधी, स्वाती मालीवाल समेत अन्य ने एल्विश पर कार्रवाई की मांग की थी। इसके बाद पुलिस एल्विश की तलाश शुरू कर दी थी। हालांकि, एल्विश ने एक वीडियो जारी करते हुए आरोपों को झूठा बताया था।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...