HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. पर्दाफाश
  3. रेव पार्टी को लेकर बुरे फंसे Elvish Yadav: बुलायी जाती थीं विदेशी लड़कियां, सांप और उनका जहर भी बरामद

रेव पार्टी को लेकर बुरे फंसे Elvish Yadav: बुलायी जाती थीं विदेशी लड़कियां, सांप और उनका जहर भी बरामद

Elvish Yadav Rave Party: नोएडा पुलिस ने सेक्टर 49 में रेड डालकर 5 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस को यहां से 5 कोबरा बरामद हुए हैं साथ ही सांप का जहर भी मिला है। इस मामले में पुलिस ने बिग बॉस विजेता एल्विश यादव (Elvish Yadav) के खिलाफ केस दर्ज किया है। उन पर नोएडा में रेव पार्टी कराने का आरोप लगा है।

By Abhimanyu 
Updated Date

पढ़ें :- एल्विश यादव अब बुरे फंसे! ED ने मनी लांड्रिंग मामले में दर्ज की FIR

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पुलिस ने स्टिंग ऑपरेशन (Sting Operation) कर कई लोगों को गिरफ्तार किया है। इस मामले में फंसे आरोपियों के कब्जे से 20 मिलीलीटर जहर और 9 जिंदा सांप बरामद किए गए। जिनमें 5 कोबरा, एक अजगर, दो दुमुही सांप और एक रेट स्नेक (घोड़ा पछाड़) हैं। पुलिस ने एल्विश यादव समेत 6 के खिलाफ नामजद और अन्य अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है।

भाजपा सांसद मेनका गांधी की ओर से संचालित संस्था पीएफए के एक अधिकारी को नोएडा और एनसीआर के फॉर्म हाउसेज में सांपों के जहर से रेव पार्टी (Rave Party) की सूचना मिली थी। पुलिस को दी शिकायत में उन्होंने एल्विश यादव का नाम लेते हुए कहा कि उन्हें खबर मिली थी कि यूट्यूबर इन फॉर्म हाउस में वीडियो शूट कराते हैं और रेव पार्टी की जाती है, जिसमें विदेशी लड़कियों को भी बुलाया जाता है।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...