1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. यूपोपीय आयोग की अध्यक्ष ने यूके पीएम से की चर्चा, कहा- ईरान की हरकते वैश्विक आर्थिक स्थिरता को जोखिम में डाल रहा

यूपोपीय आयोग की अध्यक्ष ने यूके पीएम से की चर्चा, कहा- ईरान की हरकते वैश्विक आर्थिक स्थिरता को जोखिम में डाल रहा

यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन ने गुरुवार को कहा कि उन्होंने ब्रिटिश प्रधानमंत्री कीर स्टारमर के साथ मध्य पूर्व में बढ़ते तनाव पर चर्चा की और वैश्विक आर्थिक स्थिरता के लिए जोखिमों की चेतावनी दी।

By Satish Singh 
Updated Date

नई दिल्ली। यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन ने गुरुवार को कहा कि उन्होंने ब्रिटिश प्रधानमंत्री कीर स्टारमर के साथ मध्य पूर्व में बढ़ते तनाव पर चर्चा की और वैश्विक आर्थिक स्थिरता के लिए जोखिमों की चेतावनी दी। वॉन डेर लेयेन ने कहा कि कल कीर स्टारमर के साथ अच्छी बातचीत हुई। हमने मध्य पूर्व और होर्मुज जलडमरूमध्य की स्थिति पर चर्चा की।ईरान की हरकतें वैश्विक आर्थिक स्थिरता को जोखिम में डाल रही हैं। हम अपने साझेदारों के साथ मिलकर यह सुनिश्चित करने का काम करेंगे कि नौवहन की स्वतंत्रता जल्द से जल्द बहाल हो सके।

पढ़ें :- सरकार का बड़ा कदम : रसोई गैस की आपूर्ति अब और तेज होगी, टैंकर पहुंचेगा विशाखापत्तनम पोर्ट

तेहरान की हरकतों पर चिंताओं को उजागर करते हुए उर्सुला वॉन डेर लेयेन ने कहा कि ईरान की हरकतें वैश्विक आर्थिक स्थिरता को जोखिम में डाल रही हैं। उन्होंने आगे कहा कि दोनों पक्ष स्थिति से निपटने के लिए अंतरराष्ट्रीय साझेदारों के साथ मिलकर काम कर रहे हैं। हम अपने साझेदारों के साथ मिलकर यह सुनिश्चित करने का काम करेंगे कि नौवहन की स्वतंत्रता जल्द से जल्द बहाल हो सके। होर्मुज जलडमरूमध्य जो वैश्विक ऊर्जा का एक महत्वपूर्ण केंद्र है। पश्चिम एशिया में चल रहे संघर्ष के बीच बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव का केंद्र बना हुआ है। वॉन डेर लेयेन ने यह भी बताया कि नेताओं ने EU-UK शिखर सम्मेलन से पहले द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि हमने आने वाले EU-UK शिखर सम्मेलन पर भी चर्चा की। यह पिछले साल किए गए वादों को पूरा करने और हमारी साझेदारी को और मज़बूत करने का एक अहम मौका है। इससे पहले UK के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने चेतावनी दी कि ईरान में चल रहा संघर्ष ब्रिटेन के भविष्य पर असर डालेगा, साथ ही उन्होंने ज़ोर देकर कहा कि ब्रिटेन इसके आर्थिक नतीजों को झेलने के लिए तैयार है। उन्होंने कहा कि यह तूफ़ान चाहे कितना भी ज़ोरदार क्यों न हो, हम इसका सामना करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। ब्रिटिश प्रधानमंत्री ने यह भी दोहराया कि यह उनका युद्ध नहीं है और UK इसमें शामिल नहीं होगा, क्योंकि यह उनके राष्ट्रीय हित में नहीं है।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...