1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. जब से उत्तर प्रदेश में गठबंधन ने बढ़त बनाई है ये हमारी और कांग्रेस पार्टी के गठबंधन से घबरा गए: अखिलेश यादव

जब से उत्तर प्रदेश में गठबंधन ने बढ़त बनाई है ये हमारी और कांग्रेस पार्टी के गठबंधन से घबरा गए: अखिलेश यादव

अखिलेश यादव ने आगे कहा कि, इस सरकार में जितनी भी परीक्षाएं हुई, उन सब के पेपर लीक हो गए। नौजवानों की नौकरी तो छीनी ही छीनी है, नौजवानों का एक तिहाई जीवन बर्बाद करने का काम किया है। 4 जून के बाद जब दिल्ली में सरकार बनेगी, अग्निवीर व्यवस्था खत्म की जाएगी। फौज में होने वाली भर्ती बढ़ाने का काम करेंगे और पक्की नौकरी और पक्की वर्दी पहनने को मिलेगा। आज हर चीज महंगी हो गई है। पढ़ाई महंगी, किताबें महंगी, डीजल पेट्रोल के साथ हर जरूरत का सामान महंगा कर दिया है।

By शिव मौर्या 
Updated Date

Lok Sabha Elections 2024: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव सोमवार गाजीपुर पहुंचे जहां उन्होंने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि, गाजीपुर का उत्साह बता रहा है कि INDIA गठबंधन के समाजवादी पार्टी प्रत्याशी अफजाल अंसारी जीत कर जा रहे हैं। ना केवल रिकॉर्ड मतों से जीत रहे हैं, गाजीपुर के लोगों के उत्साह के समाने दिल्ली से आने वाले थर्रा रहे हैं। ये जो 4 सौ पार कह रहे थे ये 4 सौ हारने जा रहे हैं। आपने देखा होगा जो बहुत बड़ी बड़ी बात कहते थे, इधर उनका जो आत्मविश्वास लड़खड़ाया, उनकी जबान भी लड़खड़ा गई है।

पढ़ें :- ईरान से आई तस्वीर ने वाशिंगटन से लेकर यरूशलम तक मचा हड़कंप, मोजतबा खामेनेई को नया सुप्रीम लीडर घोषित होने के बाद ईरानी बोले- हम झुकेंगे नहीं

उन्होंने आगे कहा कि, जिस समय 2022 के चुनाव के पहले मैंने यहीं से रथ यात्रा शुरू की थी, जो सहयोग समर्थन आपसे मिला था मुझे नहीं पता था कि मुझे रात में चलना पड़ेगा, पूरा दिन पूरी रात चलकर लखनऊ पहुंचा था। फिर वही खबर मिली थी सरकार ने काले कानून वापस ले लिए थे। सोचिए जिन्होंने कहा था किसानों की आय दोगुनी होगी वो नहीं हुई, हम अपने किसान भाइयों को कह के जा रहे हैं INDIA गठबंधन की सरकार बनने पर हम इनका कर्ज माफ करेंगे और एमएसपी की कानूनी गारंटी देंगे।

अखिलेश यादव ने आगे कहा कि, इस सरकार में जितनी भी परीक्षाएं हुई, उन सब के पेपर लीक हो गए। नौजवानों की नौकरी तो छीनी ही छीनी है, नौजवानों का एक तिहाई जीवन बर्बाद करने का काम किया है। 4 जून के बाद जब दिल्ली में सरकार बनेगी, अग्निवीर व्यवस्था खत्म की जाएगी। फौज में होने वाली भर्ती बढ़ाने का काम करेंगे और पक्की नौकरी और पक्की वर्दी पहनने को मिलेगा। आज हर चीज महंगी हो गई है। पढ़ाई महंगी, किताबें महंगी, डीजल पेट्रोल के साथ हर जरूरत का सामान महंगा कर दिया है।

इसके साथ ही कहा, जो लोग सत्ता में हैं वो जान गए हैं कि 4 जून के बाद उनकी सरकार नहीं बनने जा रही है इसीलिए उनकी भाषा बदल गई है। 4 जून के बाद ना केवल मित्र मंडली बदलेगी, मंत्री मंडल और मीडिया मंडल भी बदलेगा। जब से उत्तर प्रदेश में गठबंधन ने बढ़त पाई है, ये हमारी और कांग्रेस पार्टी के गठबंधन से घबरा गए हैं। ये चुनाव जनता ने अपने हाथ में ले लिया है और जनता हमारी अपने आप आगे बढ़ती चली जा रही है।

उन्होंने आगे कहा, ये चुनाव संविधान बचाने का है, ये संविधान है जो हमें सम्मान दिलाता है, हमारी संजीवनी है। आपने देखा होगा बीजेपी और बीएसपी ने अंदर ही अंदर हाथ मिला लिए हैं, इसलिए हम बहुजन समाज के लोगों से कहना चाहते हैं कि संविधान बचाने के लिए हमारा सहयोग करें। आपको पता होना चाहिए लड़ाई बड़ी है और उत्तर प्रदेश ही भाजपा को भगा सकता है। तो भाजपा हटाओ देश बचाओ, भाजपा हटेगी तभी नौकरी मिलेगी।

पढ़ें :- T20 World Cup 2026 Prize Money : वर्ल्ड चैंपियन भारत पर पैसों की बारिश, उपविजेता न्यूजीलैंड को मिले 14.65 करोड़, जानें किसको कितनी मिली इनामी राशि

 

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...