1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. महराजगंज में उत्साह का माहौल, सांसद पंकज चौधरी के प्रथम आगमन को लेकर तैयारी तेज

महराजगंज में उत्साह का माहौल, सांसद पंकज चौधरी के प्रथम आगमन को लेकर तैयारी तेज

महराजगंज में उत्साह का माहौल, सांसद पंकज चौधरी के प्रथम आगमन को लेकर तैयारी तेज

पर्दाफाश न्यूज़ ब्यूरो महराजगंज :: महराजगंज के सांसद व केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी के उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष निर्वाचित होने के उपलक्ष्य में जिलेभर में उत्साह का माहौल है। आगामी 6 जनवरी, मंगलवार को उनके प्रथम आगमन को ऐतिहासिक बनाने के लिए तैयारियां जोर पकड़ चुकी हैं।

पढ़ें :- होली के दिन भी खुली रहेंगी शराब की दुकानें, शौकीन जमकर छलका सकेंगे जाम

नौतनवा विधायक ऋषि त्रिपाठी के निर्देश पर रतनपुर ब्लॉक सभागार में एक महत्वपूर्ण तैयारी बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता ब्लॉक प्रमुख राकेश मद्धेशिया ने की। इस दौरान भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौजूद रहे और कार्यक्रम की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा हुई।

ब्लॉक प्रमुख ने बताया कि सांसद पंकज चौधरी का यह आगमन न सिर्फ पूरे जिले के लिए गौरव का क्षण है, बल्कि कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार भी करेगा। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम को भव्य और ऐतिहासिक बनाने के लिए हर स्तर पर तैयारी पूरी की जा रही है।

वहीं भाजपा पदाधिकारियों ने क्षेत्रवासियों, व्यापारियों और सभी कार्यकर्ताओं से अपील की है कि वे 6 जनवरी को सुबह 11 बजे कतरारी चौराहे पर भारी संख्या में पहुंचकर अपने लोकप्रिय नेता का गर्मजोशी से स्वागत करें।

कार्यकर्ताओं का कहना है कि पंकज चौधरी का प्रदेश अध्यक्ष के रूप में चयन महराजगंज ही नहीं, पूरे पूर्वांचल के लिए उपलब्धि है। ऐसे में उनके प्रथम आगमन को यादगार बनाने के लिए जनता और संगठन दोनों उत्साहित हैं।

पढ़ें :- UP News : गर्मी में बेपटरी हो सकती है बिजली व्यवस्था, राज्य विद्युत उपभोक्ता परिषद ने सीएम योगी को लिखा पत्र

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...