HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. मनोरंजन
  3. ऑनलाइन ठगी का शिकार हुईं फेमस एक्ट्रेस शबाना आजमी, ऑर्डर की थी शराब

ऑनलाइन ठगी का शिकार हुईं फेमस एक्ट्रेस शबाना आजमी, ऑर्डर की थी शराब

हिंदी सिनेमा की फेमस अभिनेत्री शबाना आजमी ऑनलाइन ठगी का शिकार हुई हैं। उन्होंने शराब खरीदने के लिए ऑनलाइन ऑर्डर किया था और पेमेंट भी दे दिया था, लेकिन उनके पास शराब की डिलीवरी नहीं हुई।

By अनूप कुमार 
Updated Date

नई दिल्ली: हिंदी सिनेमा की फेमस अभिनेत्री शबाना आजमी ऑनलाइन ठगी का शिकार हुई हैं। उन्होंने शराब खरीदने के लिए ऑनलाइन ऑर्डर किया था और पेमेंट भी दे दिया था, लेकिन उनके पास शराब की डिलीवरी नहीं हुई। गुरुवार को ट्वीट कर उन्होंने अपने साथ हुए हादसे की जानकारी साझा की है। दिग्गज अभिनेत्री ने ऑनलाइन शराब का ऑर्डर की थी। उन्होंने लिखा कि, पेमेंट करने के बाद भी उनके द्वारा किया गया ऑर्डर डिलीवर नहीं किया गया।

पढ़ें :- ऐसा लगता है कि जनविरोधी मोदी सरकार ने MGNREGA की मजदूरी बढ़ाने से कर दिया है इंकार : खरगे

 

पढ़ें :- उर्वशी रौतेला ने जाट में 36 साल बड़े सनी देओल के साथ काम करने के बाद सिकंदर में रश्मिका मंदाना का रिकॉर्ड तोड़ा

 

लिविंग लिक्विड  नाम के साइट पर उन्होंने शराब ऑर्डर किया था और पेटीएम के जरिये पेमेंट भी किया था। जब शराब की डिलीवरी नहीं हुई तो शबाना आजमी ने उन्हें फोन किया, लेकिन उन्होंने फोन उठाना बंद कर दिया। शबाना आजमी ने पूरे डिटेल के साथ ट्वीट किया है। हालांकि शबाना ने यह नहीं बताया है कि उन्हें कितने रुपये का चूना लगाया गया है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...