बिग बॉस तमिल फेम प्रियंका देशपांडे (Priyanka Deshpande) ने शादी रचा ली है. प्रियंका ने अचानक से शादी करके सभी को चौंका दिया है. उनकी शादी की फोटोज खूब वायरल हो रही हैं. प्रियंका ने अपने बॉयफ्रेंड वासी संग शादी रचाई है. प्रियंका ने शादी की फोटोज शेयर की हैं.
Priyanka Wedding Pic: बिग बॉस तमिल फेम प्रियंका देशपांडे (Priyanka Deshpande) ने शादी रचा ली है. प्रियंका ने अचानक से शादी करके सभी को चौंका दिया है. उनकी शादी की फोटोज खूब वायरल हो रही हैं. प्रियंका ने अपने बॉयफ्रेंड वासी संग शादी रचाई है. प्रियंका ने शादी की फोटोज शेयर की हैं.
आपको बता दें, शादी में प्रियंका ट्रेडिशनल साउथ इंडियन ब्राइड लग रही हैं. उनके चेहरे पर अलग ही ग्लो नजर आ रहा है. प्रियंका और वासी की शादी में बहुत कम लोग ही शामिल हुए थे. शादी में सिर्फ कुछ खास दोस्त और फैमिली मौजूद थी.
प्रियंका ने फोटोज शेयर करते हुए लिखा- 16 अप्रैल… लाइफ अपडेट इस एक के साथ सनसेट का पीछा करने जा रही हूं. शादी की फोटोज में प्रियंका और वासी खूब एंजॉय करते नजर आ रहे हैं. उन्होंने एक फैमिली फोटो भी शेयर की जिसमें हर कोई खुशी से हूटिंग करता नजर आ रहा है.
View this post on Instagram
पढ़ें :- 'हनुमान अंश' को इस राज्य की सरकार ने किया टैक्स फ्री, अब सस्ते में मिलेगी 291 करोड़ कमा चुकी फिल्म की टिकट
बता दें ये प्रियंका की दूसरी शादी है. पहली शादी उन्होंने प्रवीन कुमार ने साल 2016 में की थी. दोनों अपनी पर्सनल लाइफ के बारे में बात नहीं करते थे. प्रियंका और प्रवीन के अलग होने की खबरें 2022 में तब आने लगी थीं जब प्रवीन प्रियंका के साथ पब्लिक अपीयरेंस औऱ सोशल मीडिया पोस्ट में नजर नहीं आते थे.
View this post on Instagram
पढ़ें :- शाहरुख खान की ‘किंग’ 24 दिसंबर को सिनेमाघरों में देगी दस्तक: SRK ने खुद किया ऐलान
अलग होने की खबरों को उस समय प्रियंका ने बेसलेस बताया था लेकिन तब तक ये कपल अलग हो चुका था. फैंस प्रियंका और वासी की शादी की फोटोज पर कमेंट करके उन्हें बधाइयां दे रहे हैं. उनके फैंस प्रियंका को खुश देखकर बहुत खुश हैं.