कोलकाता। पश्चिम बंगाल में एक इवेंट में परफॉर्मेंस के दौरान मशहूर भजन गायिका लग्नजिता चक्रवर्ती (Bhajan singer Lagnajita Chakraborty) के साथ कथित तौर पर छेड़छाड़ हुई थी। पुरबा मेदिनीपुर के एसपी मिथुन डे (Purba Medinipur SP Mithun Dey) ने इस घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताया और कहा कि उन्होंने फरार आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को गिरफ्तार कोर्ट में पेश किया जा रहा है, जिहां हम कोर्ट से आरोपी की रिमांड की मांग करेंगे।
पढ़ें :- Big Accident UP : ट्रैक पर पेशाब कर रहे ट्रेन से कटकर पांच की मौत, गाड़ी का हॉर्न सुन दौड़े थे सभी
सीमा के उस तरफ यानी बांग्लादेश में जो हिंदू और हिंदू बंगाली कल्चर का दमन किया गया वही काम सीमा के इस तरफ यानी पश्चिम बंगाल में भी किया जा रहा है
यह प्रसिद्ध बंगाली गायिका लगनजीता चक्रवर्ती है
यह एक दुर्गा पूजा पंडाल में गायन के लिए आमंत्रित थी और वो प्रसिद्ध बंगाली फिल्म मां… pic.twitter.com/dfI4apbcsK
—
Jitendra pratap singh (@jpsin1) December 21, 2025 पढ़ें :- Lucknow Fire Tragedy : 1200 झोपड़ियां जलकर राख, पटाखों की तरह फूटे सिलिंडर, आग बुझाने में लगीं 22 दमकल गाड़ियां
गायकिा लग्नजिता चक्रवर्ती ने पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि शनिवार शाम सात बजे अपना शो आरंभ किया था। लगभग आठ बजे के आसपास जब वह जागो मां गाना गाने के बाद वह जब जनता से बात कर रही थी] तभी हमने अचानक देखा कि एक सज्जन स्टेज की तरफ दौड़ते आ रहे थे। पलक झपकते ही वह हमारे साथ स्टेज पर आ गए और लगनजिता से सेक्युलर गाना गाने को कहा। मना करने पर वह मुझे मारने जा रहे थे, तभी वहां मौजूद लोगों ने उसे पकड़ लिया। इतना सब होने के बाद भी लोग उसे दूर खीच रहे थे, तब भी वह चिल्ला-चिल्ला कर कह रहा था बहुत हो गया तुम्हारा जागो मां अब कुछ सेक्युलर गाओ।
एसपी मिथुन डे ने बताया कि कोलकाता में शनिवार को एक निजी कार्यक्रम में भक्ति गीत गाने पर मशहूर प्लेबैक सिंगर लग्नजिता चक्रवर्ती के साथ कथित तौर पर बदसलूकी और शारीरिक उत्पीड़न का मामला सामने आया था। इस मामले में आरोपी महबूब मलिक को गिरफ्ताार कर लिया गया है। पूछताछ करने के बाद उसे कोर्ट में पेश किया जा रहा है। कोर्ट से आरोपी के रिमांड की मांग करेंगे। बता दे कि महबूब मलिक ने ही इस कार्यकर्म का अयोजन किया था। एसपी ने बताया कि भगवानपुर पुलिस स्टेशन के इंचार्ज और एक अन्य अधिकारी के खिलाफ लापरवाही बढ़तने पर विभागीय जांच शुरू कर दी गई है। लापरवाही पाए जाने पर उनके खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की जाएगी।