फेमस सिंगर तुलसी कुमार के साथ शूटिंग के दौरान बाल बाल बची।दरअसल तुलसी कुमार अपने नए म्यूजिक वीडियो के लिए सेट पर कैमरे के सामने एक्ट कर रही थी इसी दौरान अ्चानक पीछे लगा शेड गिर गया। यह हादसा कैमरे में कैद हो गई।
फेमस सिंगर तुलसी कुमार के साथ शूटिंग के दौरान बाल बाल बची।दरअसल तुलसी कुमार अपने नए म्यूजिक वीडियो के लिए सेट पर कैमरे के सामने एक्ट कर रही थी इसी दौरान अ्चानक पीछे लगा शेड गिर गया। यह हादसा कैमरे में कैद हो गई।
शेड गिरते ही फौरन तुलसी वहां से हट गई,लेकिन इस दौरान वीडियो में तुलसी को देखकर लग रहा है उनकी कमर में चोट आयी है। सोशल मीडिया पर जो वीडियो सामने आया है उसमें साफ देखा जा सकता है कि सिंगर कैमरे के सामने खड़ी है और अपना काम कर रही हैं,इसी दौरान अचानक से उनके पीछे का शेड गिरता है।
View this post on Instagram
पढ़ें :- Rise and Fall 2 : शहजाद पूनावाला बने विजेता, ट्रॉफी के साथ जीते इतने लाख रुपये, जानें कौन बना फर्स्ट रनर-अप
हालांकि वहां मौजूद शख्स उसको पकड़ने की कोशिश करता है और शेड को पूरा नहीं गिरने देता। साथ ही सिंगर भी तेजी से वहां से हट जाती है। अगर तुलसी वहां से नहीं हटती और शख्स शेड को नहीं पकड़ता तो तुलसी कुमार के साथ बहुत बड़ा हादसा हो सकता था।
इंटरनेट पर सामने आए वीडियो में तुलसी का रिएक्शन भी कैद हुआ है, जिसे देखकर साफ पता लग रहा है कि तुलसी को चोट तो लगी है। हालांकि उन्हें कितनी चोट लगी है, इसके बारे में कोई जानकारी नहीं मिल पाई है। सिंगर के फैंस और चाहने वाले सभी दुआ कर रहे हैं कि सिंगर को ज्यादा चोट ना लगी है और वो ठीक हों। सोशल मीडिया पर यूजर्स भी तुलसी के लिए दुआ कर रहे हैं और उनका हाल जानने की कोशिश कर रहे हैं।