भोजपुरी इंडस्ट्री की जानी-मानी एक्ट्रेस मोनालिसा (Monalisa) अपने अंदाज और खूबसूरती के चलते हमेशा सुर्खियों में रहती हैं। सोशल मीडिया पर उनकी जबरदस्त फैन फॉलोइंग है, और वह अक्सर अपनी तस्वीरें और वीडियो शेयर कर फैंस का ध्यान आकर्षित करती हैं।
Monalisa pic: भोजपुरी इंडस्ट्री की जानी-मानी एक्ट्रेस मोनालिसा (Monalisa) अपने अंदाज और खूबसूरती के चलते हमेशा सुर्खियों में रहती हैं। सोशल मीडिया पर उनकी जबरदस्त फैन फॉलोइंग है, और वह अक्सर अपनी तस्वीरें और वीडियो शेयर कर फैंस का ध्यान आकर्षित करती हैं। हाल ही में मोनालिसा ने अपने नए लुक में कुछ तस्वीरें पोस्ट की हैं, जिसने उनके फैंस को दीवाना बना दिया है।
मोनालिसा (Monalisa) ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कुछ ग्लैमरस तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें वह बेहद स्टाइलिश नजर आ रही हैं। इन तस्वीरों में उनका नया अवतार देख फैंस उनकी तारीफ करते नहीं थक रहे। उनकी पोस्ट पर हजारों लाइक्स और कमेंट्स आ चुके हैं, और फैंस उन्हें ‘क्वीन’ और ‘गॉर्जियस’ कहकर पुकार रहे हैं।
मोनालिसा (Monalisa) हमेशा अपने फैशन सेंस से लोगों को इंप्रेस करती हैं। इस बार भी उनका लुक बेहद खास है। उन्होंने वेस्टर्न आउटफिट में फोटोशूट करवाया, जिसमें उनका कॉन्फिडेंस और स्टाइल दोनों झलक रहा है। उनकी यह तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं और लोग उनकी तारीफों के पुल बांध रहे हैं।
Instagram पर यह पोस्ट देखें
पढ़ें :- RasMandanna adopts families hmika : रश्मिका मंदाना ने गोद लिए 400 परिवार,साल भर किराने का सामान उपलब्ध कराने का वादा
मोनालिसा न सिर्फ भोजपुरी सिनेमा की सुपरस्टार हैं, बल्कि उन्होंने टीवी इंडस्ट्री में भी अपनी अलग पहचान बनाई है। उन्होंने ‘बिग बॉस’ के जरिए जबरदस्त लोकप्रियता हासिल की थी और उसके बाद ‘नजर’ और ‘नमक इश्क का’ जैसे टीवी शोज में भी अपने अभिनय का लोहा मनवाया। उनकी दमदार एक्टिंग और खूबसूरती का जादू हर प्लेटफॉर्म पर चलता है।
Instagram पर यह पोस्ट देखें
पढ़ें :- Viral : हेमा मालिनी ने 77 साल की उम्र में माता पार्वती बनकर जीता दिल, नवरात्रि इवेंट का वीडियो वायरल
मोनालिसा के फैंस अब उनकी नई फिल्म या वेब सीरीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। हालांकि, फिलहाल उन्होंने अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट्स के बारे में कोई खुलासा नहीं किया है, लेकिन वह लगातार सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस से जुड़ी रहती हैं।