1. हिन्दी समाचार
  2. ऑटो
  3. FASTag Annual Pass Announced: नितिन गडकरी ने की फास्टैग आधारित वार्षिक पास की घोषणा, जानिए कितनी होगी कीमत

FASTag Annual Pass Announced: नितिन गडकरी ने की फास्टैग आधारित वार्षिक पास की घोषणा, जानिए कितनी होगी कीमत

FASTag Annual Pass Announced: सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने बुधवार को उपयोगकर्ताओं के लिए फास्टैग-आधारित वार्षिक पास की घोषणा की। जिसकी शुरुआत 15 अगस्त 2025 से किए जाने की संभावना है। इसमें सबसे अच्छी बात यह है कि फास्टैग आधारित वार्षिक पास की कीमत मात्र 3000 रुपये तय की गयी है। केंद्रीय मंत्री गडकरी ने इसे एक ऐतिहासिक पहल बताया है।

By Abhimanyu 
Updated Date

FASTag Annual Pass Announced: सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने बुधवार को उपयोगकर्ताओं के लिए फास्टैग-आधारित वार्षिक पास की घोषणा की। जिसकी शुरुआत 15 अगस्त 2025 से किए जाने की संभावना है। इसमें सबसे अच्छी बात यह है कि फास्टैग आधारित वार्षिक पास की कीमत मात्र 3000 रुपये तय की गयी है। केंद्रीय मंत्री गडकरी ने इसे एक ऐतिहासिक पहल बताया है।

पढ़ें :- शहनवाज हुसैन के बेटे की शादी पर उमा भारती का भावुक पोस्ट,'जिंदगी भर रहेगा अफसोस' मेरी छवि ऐसी गढ़ी जैसे हम मुस्लिम समाज के दुश्मन हैं...

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने बुधवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, ‘महत्वपूर्ण घोषणा। एक ऐतिहासिक पहल के तहत, 15 अगस्त 2025 से ₹3,000 की कीमत वाला FASTag आधारित वार्षिक पास शुरू किया जा है। यह पास सक्रिय होने की तिथि से एक वर्ष तक या 200 यात्राओं तक, जो भी पहले हो, वैध रहेगा। यह पास केवल गैर-व्यावसायिक निजी वाहनों (कार, जीप, वैन आदि) के लिए विशेष रूप से तैयार किया गया है और यह देशभर के राष्ट्रीय राजमार्गों पर निर्बाध यात्रा को संभव बनाएगा।’

गडकरी ने आगे लिखा, ‘वार्षिक पास के सक्रियण/नवीनीकरण के लिए जल्द ही राजमार्ग यात्रा ऐप और NHAI / MoRTH की वेबसाइट्स पर एक अलग लिंक उपलब्ध कराया जाएगा, जिससे प्रक्रिया सरल और सुगम होगी। यह नीति 60 किलोमीटर के दायरे में स्थित टोल प्लाज़ाओं को लेकर लंबे समय से चली आ रहें कन्सर्न्स को अधोरेखित करेगी और एक ही सुलभ लेनदेन के माध्यम से टोल भुगतान को सहज बनाएगी।’

केंद्रीय मंत्री ने वार्षिक पास नीति को समय बचत, यात्रा को तेज सुगम बनाने के लिए प्रतिबद्ध बताया। उन्होंने लिखा, ‘प्रतीक्षा समय घटाकर, भीड़ कम कर और टोल प्लाज़ाओं पर विवाद को समाप्त कर, वार्षिक पास नीति लाखों निजी वाहन चालकों के लिए तेज़, सुगम और बेहतर यात्रा अनुभव के लिए प्रतिबद्ध है।’

पढ़ें :- Video-सारा अली खान को केदारनाथ दर्शन करना पड़ा भारी, मौलाना शहाबुद्दीन रजवी ने जारी किया फतवा, बोले-'शरीयत की नजर में मुजरिम हो'
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...