Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. जीवन मंत्रा
  3. Fitness Tips for Men : फिट रहने के लिए करें  एक्सरसाइज ? मानसिक स्वास्थ्य और एनर्जी के स्तर को बढ़ता है

Fitness Tips for Men : फिट रहने के लिए करें  एक्सरसाइज ? मानसिक स्वास्थ्य और एनर्जी के स्तर को बढ़ता है

By अनूप कुमार 
Updated Date

Fitness Tips for Men : फिटनेस और ताकत की आवश्यकता बढ़ती उम्र में अधिक हो जाती है। खास तौर पर 40 की उम्र के बाद शारीरिक सेहत पर विशेष ध्यान देना जरूरी हो जाता है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों के अनुसार, इस दौरान शरीर में कई प्राकृतिक बदलाव होने लगते हैं, जो फिटनेस और ताकत को प्रभावित कर सकते हैं। ऐसे में चुस्त दुरूस्त रहने के लिए रहने के लिए और सही एक्सरसाइज का चुनाव जरूरी है। आइए जानते हैं कि इस उम्र में कौन सी एक्सरसाइज फायदेमंद हैं। हालांकि बढ़ती उम्र के साथ एक्सरसाइज का चुनाव सोच-समझकर करना चाहिए, ताकि शरीर को फायदा मिले और चोट का खतरा कम रहे।
नियमितता, सही मुद्रा और पोषक तत्वों (Nutrients) से भरपूर आहार स्थायी और दीर्घकालिक परिणाम प्राप्त करने के लिए आवश्यक हैं।

पढ़ें :- Health Tips : प्याज और लहसुन की गंध को दूर करने के 5 वैज्ञानिक और अचूक उपाय

पुरुषों के लिए प्रभावी फिटनेस मांसपेशियों को बढ़ाने के लिए स्ट्रेंथ ट्रेनिंग, हृदय स्वास्थ्य के लिए कार्डियोवस्कुलर व्यायाम (Cardiovascular exercise)और चोट से बचाव के लिए पर्याप्त आराम के संतुलनपर निर्भर करती है ।

वार्म-अप जरूर करें
एक्सरसाइज शुरू करने से पहले वार्म-अप जरूर करें और एक्सरसाइज पूरी होने के बाद कूल-डाउन करना न भूलें. इससे चोट का जोखिम कम हो सकता है। अगर लंबे समय से व्यायाम नहीं किया है, तो शुरुआत धीरे-धीरे करें और शरीर पर एकदम से ज्यादा दबाव न डालें।

परेशानी महसूस होने पर तुरंत आराम करें
पर्याप्त पानी पिएं और किसी भी प्रकार के दर्द, चक्कर या सांस लेने में परेशानी महसूस होने पर तुरंत आराम करें। अगर पहले से कोई स्वास्थ्य समस्या है, तो डॉक्टर की सलाह के अनुसार ही एक्सरसाइज चुनें।

जरूरी पोषक तत्व
नियमित एक्सरसाइज के साथ संतुलित डाइट लेना भी उतना ही जरूरी है। अपनी डाइट में प्रोटीन, कैल्शियम, विटामिन डी और अन्य जरूरी पोषक तत्व शामिल करें। पर्याप्त नींद लें और तनाव को कंट्रोल रखने की कोशिश करें।

पढ़ें :- Health Tips : अक्सर ठंड लगना हो सकता है बीमारी का संकेत, करें ये उपाय

स्वस्थ लाइफस्टाइल
इसके अलावा लंबे समय तक बैठे रहने से बचें और दिनभर एक्टिव रहने की आदत डालें। स्वस्थ लाइफस्टाइल और नियमित शारीरिक एक्टिविटी बढ़ती उम्र में भी शरीर को फिट और एनर्जेटिक बनाए रखने में मदद कर सकती है।

Advertisement