1. हिन्दी समाचार
  2. दुनिया
  3. अमेरिका में एयर इमरजेंसी के बाद उड़ानें फिर से शुरू, ATC केंद्रों में तकनीकी खराबी से मचा था हड़कंप

अमेरिका में एयर इमरजेंसी के बाद उड़ानें फिर से शुरू, ATC केंद्रों में तकनीकी खराबी से मचा था हड़कंप

US Air Emergency : अमेरिका में शुक्रवार दोपहर हवाई यातायात अचानक ठप होने से देशभर के एयरपोर्ट्स से उड़ान भरने वाली सभी फ्लाइट्स को तत्काल प्रभाव से रोक दिया गया था। जिसे करीब घंटों बाद हटाने लिया गया और अब उड़ानों का संचालन शुरू हो गया है। ट्रंप प्रशासन के अधिकारियों के अनुसार, देश के एयर ट्रैफिक कंट्रोल सिस्टम में जोड़ी गई नई तकनीक के कारण पुराने सिस्टम पर बहुत अधिक बोझ पड़ गया। इससे संचार में रुकावटें आईं और रडार कवरेज में गैप (कमियां) पैदा हो गईं, जिसके चलते पिछले 25 वर्षों में पहली बार पूरे देश में विमानों की उड़ानें सबसे लंबे समय तक रोकनी पड़ीं।

By Abhimanyu 
Updated Date

पढ़ें :- अमेरिकी राजनीति में बड़ा भूचाल, रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव पेश, ईरान के मिनाब में गर्ल्स स्कूल पर हमले को बताया 'वॉर क्राइम'

अमेरिका में पांच घंटे तक हवाई अड्डों से अधिकांश उड़ानों के उड़ान भरने पर पाबंदी रही। जिससे पूरे देश में हजारों उड़ानें प्रभावित हुईं और संभवतः दस लाख से अधिक यात्री इससे प्रभावित हुए। होमलैंड सिक्योरिटी सेक्रेटरी मार्कवेन मुलिन ने व्हाइट हाउस में पत्रकारों को बताया कि कोई भी खतरे में नहीं था, क्योंकि 3,000 से अधिक विमान सुरक्षित रूप से उतार लिए गए थे। लेकिन ट्रांसपोर्टेशन सेक्रेटरी शॉन डफी ने कहा कि वह इस बात की गारंटी नहीं दे सकते कि ऐसा दोबारा नहीं होगा। मुलिन ने बताया कि FAA (फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन) “नए उपकरण और नई तकनीक” लगा रहा था, “जिससे पुराने सिस्टम पर बहुत अधिक दबाव पड़ गया।” मुलिन के अनुसार, ऐसा कोई संकेत नहीं मिला है जिससे लगे कि यह कोई साइबर हमला था।

उड़ानों पर लगी रोक हटने के बाद शुक्रवार शाम से कुछ घरेलू उड़ानों ने उड़ान भरना शुरू कर दिया, लेकिन एयरलाइंस को पूरी तरह से सामान्य स्थिति में आने में कई दिन लग सकते हैं, क्योंकि कई विमान और उनके क्रू सदस्य अपनी तय जगहों पर नहीं थे। अधिकारियों का मानना ​​है कि ‘थैंक्सगिविंग’ (Thanksgiving) के दौरान होने वाली भारी भीड़ को संभालने के लिए तब तक सिस्टम पूरी तरह से सामान्य हो जाएगा। पूरे देश में उड़ानों को रोकने की यह घटना जनवरी 2023 के बाद पहली बार हुई है, जब FAA के एक मुख्य कंप्यूटर सिस्टम में खराबी आ गई थी। 11 सितंबर, 2001 के हमलों के बाद से यह दूसरी ऐसी बड़ी घटना है।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...