1. हिन्दी समाचार
  2. दुनिया
  3. अमेरिकी राजनीति में बड़ा भूचाल, रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव पेश, ईरान के मिनाब में गर्ल्स स्कूल पर हमले को बताया ‘वॉर क्राइम’

अमेरिकी राजनीति में बड़ा भूचाल, रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव पेश, ईरान के मिनाब में गर्ल्स स्कूल पर हमले को बताया ‘वॉर क्राइम’

मध्य पूर्व में जारी जंग के बीच अमेरिका की राजनीति में भी बड़ा भूचाल आ गया है। ट्रंप प्रशासन में रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ (Defense Secretary Pete Hegseth) के खिलाफ अमेरिकी संसद में महाभियोग प्रस्ताव पेश (Impeachment Resolution Introduced) किया गया है।

By संतोष सिंह 
Updated Date

नई दिल्ली। मध्य पूर्व में जारी जंग के बीच अमेरिका की राजनीति में भी बड़ा भूचाल आ गया है। ट्रंप प्रशासन में रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ (Defense Secretary Pete Hegseth) के खिलाफ अमेरिकी संसद में महाभियोग प्रस्ताव पेश (Impeachment Resolution Introduced) किया गया है। उन पर आरोप है कि उन्होंने ईरान के खिलाफ बिना कांग्रेस की मंजूरी के युद्ध छेड़ा और ऐसे हमलों को अंजाम दिया, जिन्हें “वॉर क्राइम” (War Crime) की श्रेणी में रखा जा सकता है।

पढ़ें :- ईरान युद्ध तो रक्षा सचिव पीट हेगसेथ की दिमाग की उपज थी, डोनाल्ड ट्रम्प बोले- मैंने इस जंग का नहीं था पक्षधर, खुद का किया बचाव

यह प्रस्ताव यासामिन अंसारी (Yasamin Ansari) के नेतृत्व में हाउस डेमोक्रेट्स ने पेश किया है। उन्होंने दावा किया कि हेगसेथ ने अपने पद की शपथ का उल्लंघन किया, अमेरिकी सैनिकों को खतरे में डाला और अंतरराष्ट्रीय कानून का पालन नहीं किया। सबसे गंभीर आरोप ईरान के मिनाब इलाके में एक गर्ल्स स्कूल पर हमले को लेकर है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक 28 फरवरी को हुए हमले में कमोबेश 170 स्कूली बच्चियों की मौत हुई, जिनमें शिक्षक भी शामिल थे। शुरुआती जांच में यह सामने आया कि अमेरिकी टॉमहॉक मिसाइल (US Tomahawk Missile) गलती से इस स्कूल पर जा गिरी। डेमोक्रेट्स का कहना है कि इस तरह के हमले जंग के नियमों का उल्लंघन हैं। महाभियोग के पहले आर्टिकल में आरोप लगाया गया कि पीट हेगसेथ (Pete Hegseth) ने ईरान के खिलाफ बिना औपचारिक युद्ध घोषणा (Formal Declaration of War) के सैन्य कार्रवाई शुरू कर दी। अमेरिकी कानून के अनुसार, युद्ध छेड़ने का अधिकार केवल कांग्रेस के पास होता है, न कि किसी एक अधिकारी के पास।

इसके अलावा उन पर ‘डबल टैप’ स्ट्राइक जैसे विवादित सैन्य तरीकों के इस्तेमाल का भी आरोप है, जिसमें एक ही लक्ष्य पर दो बार हमला किया जाता है। आलोचकों का कहना है कि इससे नागरिकों के हताहत होने का खतरा बढ़ जाता है।

डेमोक्रेट्स ने यह भी आरोप लगाया कि हेगसेथ ने संवेदनशील सैन्य जानकारी को संभालने में लापरवाही बरती और यमन में हमलों से जुड़ी जानकारी एक कमर्शियल मैसेजिंग ऐप के जरिए साझा की, जिससे सुरक्षा जोखिम पैदा हुआ। हालांकि, इस महाभियोग प्रस्ताव (Impeachment Resolution) के पास होने की संभावना बेहद कम मानी जा रही है, क्योंकि हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव्स (House of Representatives) में रिपब्लिकन पार्टी का बहुमत है। इसके बावजूद यह कदम राजनीतिक रूप से काफी अहम माना जा रहा है, क्योंकि इससे डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन (Donald Trump Administration) पर दबाव बढ़ सकता है। पेंटागन ने इन आरोपों को खारिज करते हुए इसे राजनीतिक स्टंट बताया है। उनका कहना है कि ईरान में सैन्य अभियान ने अपने उद्देश्यों को हासिल किया है और यह कार्रवाई राष्ट्रीय सुरक्षा के तहत जरूरी थी।

पढ़ें :- जापान के प्रधानमंत्री ने संसद को किया भंग आठ फरवरी को होगा आम चुनाव, पीएम ताकाइची ने कदम उठाने का बताया कारण

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...