Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. भारत ने अफगानिस्तान पर पाकिस्तानी हवाई हमलों की निंदा की, पड़ोसियों को दोष देना पाक की पुरानी आदत

भारत ने अफगानिस्तान पर पाकिस्तानी हवाई हमलों की निंदा की, पड़ोसियों को दोष देना पाक की पुरानी आदत

By santosh singh 
Updated Date

नई दिल्ली। भारत (India) ने अफगानिस्तान (Afghanistan) पर पाकिस्तानी हवाई हमलों (Pakistani Air Strikes) की निंदा की है। कहा कि अपनी आंतरिक विफलताओं के लिए पड़ोसियों को दोष देना पाकिस्तान (Pakistan) की पुरानी आदत है। पाकिस्तान (Pakistan)  ने अफगानिस्तान (Afghanistan) के कुछ इलाकों में हवाई हमले किए हैं। पाकिस्तान (Pakistan) ने इन हमलों के बारे में कहा कि इसका उद्देश्य कुछ आतंकवादी ठिकानों को निशाना बनाना था।

पढ़ें :- बिहार में NEET परीक्षा के दौरान बड़ा भंडाफोड़, पकड़े गए नकली परीक्षार्थी, AIIMS और PMCH के छात्रों समेत 30 गिरफ्तार

सोमवार को विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल (Foreign Ministry spokesperson Randhir Jaiswal) ने कहा कि हमने महिलाओं और बच्चों सहित अफगान नागरिकों पर हवाई हमलों की मीडिया रिपोर्ट पर गौर किया है, जिसमें कई लोगों की जान चली गई। हम निर्दोष नागरिकों पर किसी भी तरह के हमले की स्पष्ट रूप से निंदा करते हैं। उन्होंने कहा कि अपनी आंतरिक विफलताओं के लिए अपने पड़ोसियों को दोष देना पाकिस्तान की पुरानी आदत रही है। हमने इस संबंध में एक अफगान प्रवक्ता की प्रतिक्रिया पर भी गौर किया है।

पढ़ें :- केजरीवाल राम मंदिर दर्शन के लिए जाएंगे अयोध्या, बोले- चढ़ावा चोरी से हर सनातनी बेहद दुखी
Advertisement