Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के निधन से कांग्रेस में शोक की लहर ,सीडब्ल्यूसी की बैठक निरस्त, दिल्ली लौटे खरगे-राहुल

पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के निधन से कांग्रेस में शोक की लहर ,सीडब्ल्यूसी की बैठक निरस्त, दिल्ली लौटे खरगे-राहुल

By santosh singh 
Updated Date

नई दिल्ली। देश के पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का 92 साल की उम्र में निधन हो गया। उन्होंने गुरुवार रात को दिल्ली एम्स में आखिरी सांस ली। उन्हें देर शाम एम्स में भर्ती कराया गया था। हालत गंभीर होने के कारण उन्हें इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया था। बताया जा रहा है कि उन्हें सांस लेने में परेशानी हो रही थी।

पढ़ें :- आखिर कौन है इस दर्दनाक घटना का जिम्मेदार? बिल्डिंग मालिक के खिलाफ दर्ज हुई एफआईआर, सरकार ने विशेष कमेटी का किया गठन

उधर, कर्नाटक के बेलगावी में कांग्रेस की कार्यसमिति की बैठक को रद कर दिया गया है और सारे कार्यक्रम कैंसिल कर दिए गए। वहीं खरगे, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी समेत तमाम नेता दिल्ली लौट रहे हैं। इससे पहले, 13 अक्टूबर 2021 को मनमोहन सिंह को एम्स में भर्ती कराया गया था।

दिल्ली कांग्रेस ने ट्वीट कर दी जानकारी

प्रख्यात अर्थशास्त्री और देश के पूर्व प्रधानमंत्री श्रद्धेय मनमोहन सिंह जी का निधन भारतीय राजनीति की अपूरणीय क्षति है। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति और उनके परिजनों को यह दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करें। दिल्ली कांग्रेस परिवार आदरणीय मनमोहन जी की स्मृतियों को नमन करता है और राष्ट्रनिर्माण में दिये उनके योगदान के प्रति कृतज्ञता ज्ञापित करता है।

भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने बताया महान अर्थशास्त्री

पढ़ें :- उत्तर प्रदेश बाढ़ की विभीषिका से जूझ रहा, सरकार के दावे कागजों और कैमरों तक है सीमित: अजय राय

हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा- दुनिया के महान अर्थशास्त्री, भारत में आर्थिक सुधारों के पुरोधा और अपने काम के जरिये देश को प्रगति पथ पर आगे बढ़ाकर दुनिया भर में अलग पहचान दिलाने वाले पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह जी के निधन की खबर से मन व्यथित है। उनके जाने से राजनीतिक जगत को अपूरणीय क्षति हुई है, जो निकटतम भविष्य में भर पाना बेहद मुश्किल है। दिवंगत आत्मा को भावभीनी श्रद्धांजलि, परिवारजनों और समर्थकों के प्रति गहरी संवेदनाएं।

सबसे पहले रॉबर्ट वाड्रा ने दी जानकारी

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के पति रॉबर्ट वाड्रा ने ट्वीट किया, “प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह जी के निधन के बारे में जानकर मुझे गहरा दुख हुआ है। उनके परिवार और प्रियजनों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं। हमारे राष्ट्र के प्रति आपकी सेवा के लिए धन्यवाद। देश में आपके द्वारा लाई गई आर्थिक क्रांति और प्रगतिशील बदलावों के लिए आपको हमेशा याद किया जाएगा।”

पप्पू यादव ने भी निधन पर जताया दुख

पढ़ें :- Sitapur News : सीतापुर में करंट की चपेट में आने से पिता-पुत्र की मौत, पेड़ की डाल काटते समय हुआ हादसा

सांसद पप्पू यादव ने ट्वीट किया- देश ने एक बेमिसाल प्रधानमंत्री, सर्वश्रेष्ठ अर्थशास्त्री और कर्मयोगी महान इंसान को खो दिया! डॉ. मनमोहन सिंह जी का निधन राष्ट्र और मेरी निजी क्षति है! उनके योगदान को इतिहास स्वर्णाक्षरों में दर्ज करेगा! मेरी गहरी संवेदना उनके अपनों के साथ है! अंतिम प्रणाम सरदार साहब!

Advertisement